Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 जनवरी का इतिहास: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत, जानिए और भी घटनाएं

Historical Events of 2 January: दो जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने इस सम्मान को संस्थापित किया था। शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 02, 2026 | 12:24 PM

2 जनवरी का इतिहास

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण तथा उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाता है। दो जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने इस सम्मान को संस्थापित किया था। शुरू में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का चलन नहीं था, लेकिन एक वर्ष बाद इस प्रावधान को जोड़ा गया। इसी तरह खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रावधान भी बाद में शामिल किया गया।

दो जनवरी 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय प्रवासी रामकुमार सारंगपाणी ने उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम के 15वें ताजपोशी दिवस के मौके पर 8.2 वर्ग मीटर का विशाल शुभकामना पत्र (ग्रीटिंग कार्ड) बनाकर 19वीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। इसी के साथ दुबई निवासी रामकुमार सारंगपाणी सबसे अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले यूएई और भारत के पहले व्यक्ति बन गए। सारंगपाणी का शुभकामना पत्र आम शुभकामना पत्र से 100 गुणा अधिक बड़ा है। इसके अंदर दुबई स्थित कलाकार अकबर साहेब द्वारा बनाई गईं शेख मोहम्मद की चित्रकारियों का संकलन है। इससे पहले सबसे बड़ा शुभकामना पत्र हांगकांग में बनाया गया था, जिसकी लंबाई 6.729 वर्ग मीटर थी।

देश-दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1757 : रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर फिर कब्जा कर लिया।
1954 : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न की शुरुआत।
1971 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई।
1973 : जनरल एस.एच.एफ.जे।मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया।
1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ‘ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन’ में काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।
1991 : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।
1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत।
2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक-एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंची।
2004 : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन के सात देश मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रस्ताव पर सहमत।
2016 : सऊदी अरब के जाने-माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को सरकार ने फांसी की सजा दी। मौलवी ने 2011 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों का खुलेआम समर्थन किया था।
2019 : क्रिकेट जगत को सचिन तेंदुलकर जैसा ‘कोहिनूर’ देने वाले, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का मुंबई में 87 साल की उम्र में निधन। सचिन की प्रतिभा निखारने में आचरेकर की अहम भूमिका थी।
2020 : इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ आने से 18 लोगों की मौत ।
2021 : ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 57,725 मामले सामने आए।
2022 : दक्षिण अफ्रीका के संसद भवन परिसर में भीषण आग लग गई जिससे कई दफ्तर जलकर खाक हो गए और इमारत की कुछ छतें ढह गईं।
2023 : फिलीपींस में बाढ़ से 51 लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2024 : पश्चिमी जापान में इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में 7.6 तीव्रता के भूकंप के कई झटकों में 55 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गए।
2025 : इजराइली हवाई हमलों में गाजा पट्टी में 26 लोग मारे गए ।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Learn about the important historical events of january 2nd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 12:20 PM

Topics:  

  • Coronavirus Cases
  • Historical Events
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

एक जनवरी का इतिहास: 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया एअर इंडिया का विमान, जानिए

2

31 दिसंबर का इतिहास : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया

3

30 दिसंबर का इतिहास: ब्रिटेन की कोयला खदानों में गैस पहचानने वाली चिड़िया की सेवाएं समाप्त

4

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.