Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 दिसंबर का इतिहास: ब्रिटेन की कोयला खदानों में गैस पहचानने वाली चिड़िया की सेवाएं समाप्त

History of December 30th: ब्रिटेन में इन गैसों का पता लगाने के लिए पीले पंखों वाली कनारी चिड़िया को कोयला खदानों में तैनात किया जाता था और हावभाव से खदान में गैस की मौजूदगी के खतरे का अंदाजा लगाया।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 30, 2025 | 10:47 AM

30 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख कई घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक मजेदार घटना भी शामिल है। दरअसल 30 दिसंबर 1986 को ब्रिटिश सरकार ने अपने देश की कोयला खदानों में जहरीली गैस पहचानने के लिए तैनात की गई कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने का ऐलान किया और इनकी जगह बिजली से चलने वाले डिटेक्टर लगाए गए।

कोयला खदानों में किसी तरह की दुर्घटना होने पर उनमें बिना रंग और महक की जहरीली गैसें भर जाती हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक होती हैं। ब्रिटेन में इन गैसों का पता लगाने के लिए पीले पंखों वाली कनारी चिड़िया को कोयला खदानों में तैनात किया जाता था और उनके हावभाव से खदान में गैस की मौजूदगी के खतरे का अंदाजा लगाया जाता था।

इस मजेदार घटना के अलावा देश दुनिया के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

21 फरवरी का इतिहास : जब लाहौर पहुंचे अटल बिहारी वाजपेयी

जन्मदिन पर हुई गिरफ्तारी और अब घर पर पुलिस की छापेमारी, ‘प्रिंस एंड्रयू’ के ‘एपस्टीन कनेक्शन’ से हिला लंदन

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?

किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी पर भड़के ट्रंप, जाहिर की नाराजगी, बोले- यह बेहद शर्मनाक

1803 : भारत में दूसरे मराठा युद्ध के पहले चरण में मराठा प्रमुख दौलत राव सिंधिया और ब्रिटिश सरकार के बीच सुरजी अर्जुनगांव की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1865 : ब्रिटिश लेखक रूडयार्ड किपलिंग का भारत के बंबई (अब मुंबई) शहर में जन्म हुआ। उन्हें भारत में ब्रिटिश सेनाओं के बारे में लिखी उनकी कहानियों और कविताओं के लिए याद किया जाता है। लघु कथा लेखक, कवि और उपन्यासकार किपलिंग को 1907 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1906 : ढाका में मुस्लिम नेताओं की तीन दिन की बैठक के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम लीग पार्टी के गठन की घोषणा की गई। सर ख़्वाजा सलीमुल्लाह, अमीर अली और सर मियां मुहम्मद शफ़ी को पार्टी के संस्थापकों का दर्जा दिया जाता है।
1922 : सोवियत समाजवादी गणराज्यों के संघ के रूप में सोवियत संघ का गठन किया गया। इसकी राजधानी मास्को थी और 15 गणराज्यों को मिलाकर बनाया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा देश था, जिसका 1991 में विघटन हुआ।
1975 : कवि, कथाकार और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन।
1975 : गोल्फ के महानतम खिलाड़ियों में शुमार टाइगर वुड्स का अमेरिका के कैलिफोर्निया में जन्म। उन्होंने पेशेवर और गैर पेशेवर दोनों ही तरह की प्रतियोगिताओं में खुद को इस खेल का निर्विवाद महानायक साबित किया।
1986 : ब्रिटिश सरकार ने अपने यहां कोयला खदानों में जहरीली गैसों की मौजूदगी पहचानने के लिए तैनात 200 से अधिक कनारी चिड़िया को इस काम से हटाने की घोषणा की। 2006 : इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा दी गई।
2019: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न। हिंसा में 11 लोगों की मौत।
2020: ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके को ब्रिटिश नियामक ने मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2022: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय वार्ता की।
2023: इंडोनेशिया के असेह प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Learn about the important historical events of december 30th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 10:47 AM

Topics:  

  • Britain
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.