Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चार दिसंबर का इतिहास : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर रोक लगाई

Historical Events in Today: 4 दिसंबर 1829 को वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर कानूनी रोक लगाई। जानें इस ऐतिहासिक निर्णय का महत्व, पृष्ठभूमि और भारतीय समाज पर पड़ा प्रभाव।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 04, 2025 | 01:02 PM

4 दिसंबर का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  क्या कोई समाज किसी ऐसी घटना की कल्पना कर सकता है, जिसमें पति की मौत के बाद उसकी जीती जागती पत्नी को भी जलने के लिए मजबूर किया जाए और इसे प्रथा का नाम देकर सही भी ठहराया जाए।  सती प्रथा एक ऐसी ही कुप्रथा थी, जिसमें पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी को उसकी चिता में जीते जी झोंक दिया जाता था और भारत में व्याप्त इस कुप्रथा को खत्म करने का श्रेय अंग्रेज वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक को जाता है, जिन्होंने चार दिसंबर 1829 को सती प्रथा पर रोक लगा दी। लॉर्ड बेंटिक भारतीय समाज से तमाम बुराइयां खत्म करने के हिमायती थे और उन्होंने नवजात कन्या वध की कुप्रथा का भी अंत किया था।

देश दुनिया के इतिहास में चार दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का ऐलान किया।
1860 – गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75′ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चे का गठन किया गया।
1984 – हिज्बुल्ला के चरमपंथियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1991 : लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा कर दिया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
2006 – फिलीपीन में भीषण तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार और प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्ययनकर्ता रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2021: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सेमेरू में ज्वालामुखी फटने से 58 लोगों की मौत।
2024: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर एक पूर्व आतंकवादी ने गोली चलाने का प्रयास किया। बाल-बाल बचे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of the history of december 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 01:00 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • NASA
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

ओजोन परत में सुधार: धरती की सुरक्षा ढाल फिर हो रही मज़बूत

2

3 दिसंबर का इतिहास: भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया कहर

3

2 दिसंबर का इतिहास : ब्रिटेन के महाराजा-महारानी पहली बार भारत आए, याद में बना ‘गेटवे ऑफ इंडिया’

4

1 दिसंबर का इतिहास : साल के अंतिम महीने का पहला दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.