3 दिसंबर का इतिहास: भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया कहर
Historical Events of 3 December: तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Apr 24, 2026 | 05:06 PM
3 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)
3 December Ko Kya Hai: इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।
देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
- 1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
- 1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
- 1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
- 1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
- 1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
- 1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
- 1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
- 1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
- 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
- 1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
- 1982 : भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
- 1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
- 2011: अभिनेता देव आनंद का निधन।
- 2012: फिलीपीन में ‘बोफा’तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
23 जुलाई का इतिहास: वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, जानिए पहली IVF शिशु लुई ब्राउन की कहानी
24 जुलाई का इतिहास :24 जुलाई को एस विजयलक्ष्मी ने रचा था इतिहास, बनी थीं देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर
23 जुलाई का इतिहास: आकाशवाणी से प्रसार भारती तक, जानिए भारतीय प्रसारण का सफर
भाषा एजेंसी के द्वारा
Know the important events of the history of december 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 03, 2025 | 11:54 AM
