Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 नवंबर का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘ग्रेट मार्च’ किया शुरू

History Events of 6 November: आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे ‘ग्रेट मार्च' के नाम से जाना जाता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 06, 2025 | 12:41 PM

6 नवंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महात्मा गांधी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई न सिर्फ भारत में शुरू की बल्कि विदेश में भी वह इसके खिलाफ डटकर लड़े जिसका गवाह दक्षिण अफ्रीका है। आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे ‘ग्रेट मार्च’ के नाम से जाना जाता है। इस मार्च में करीब दो हजार भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकासल से नेटाल तक की पदयात्रा की थी। साल 1906 में ट्रांसवैल सरकार ने दक्षिण अफ्रीका की भारतीय आबादी के पंजीकरण के लिए अपमानजनक अध्यादेश जारी किया जिसके बाद इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। छह नवंबर 2024 को डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उनकी जीत को अमेरिकी इतिहास में किसी नेता की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी करार दिया गया।

व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़े 34 आरोपों में दोषी करार दिए गए और एक पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के एवज में पैसे देने के मामले में फैसले का इंतजार कर रहे ट्रंप एक कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार कमला हैरिस को मात देने में कामयाब रहे। ट्रंप चार साल के अंतराल के बाद एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। वह 2020 में व्हाइट हाउस की दौड़ में हार गए थे, जिसके बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल (संसद परिसर) में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। ट्रंप एक व्यवसायी, रियल एस्टेट कारोबारी और रियलिटी टीवी स्टार होने से लेकर देश के इतिहास में पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बने जिन्हें अपराधी घोषित किया गया। अमेरिकी इतिहास में देश के राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति ट्रंप (78) देश में पूर्व राष्ट्रपति ग्रोवर क्लेवलैंड (1885-1889 और 1893-1897) के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने चार साल के अंतराल के बाद व्हाइट हाउस में वापसी की है। इससे पहले, उन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी थीं।

देश दुनिया के इतिहास में छह नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।
1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।
1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।
1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ स्वेज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।
1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।
1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।
2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।
2020 : ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत।
2021 : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत, कई घायल।
2022 : तंजानिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2023 : केन्या और सोमालिया में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ से 30 लोगों की मौत, हजारों लोग विस्थापित।
2024 : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history on november 6

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 12:41 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Mahatma Gandhi
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

5 नवंबर का इतिहास: आज का दिन भारत के ऐतिहासिक मंगल अभियान के रूप में दर्ज, जानें और भी घटनाएं

2

4 नवंबर का इतिहास : हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए

3

1 नवंबर का इतिहास: सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला

4

31 अक्टूबर का इतिहास: अंगरक्षकों के हाथों तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.