14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14 History: 14 मई भारत के इतिहास में अहम दिन माना जाता है। इसी दिन 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर गैरकानूनी गतिविधियां कानून के तहत प्रतिबंध लगाया था।
- Written By: अंकिता पटेल
14 मई इतिहास, लिट्टे प्रतिबंध,(सोर्स: सोशल मीडिया)
LTTE Ban India History: भारत और विश्व के इतिहास में 14 मई का खास महत्व है। आज ही के दिन भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गई भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।
देश एवं दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।
1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुई तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
29 जून का इतिहास: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: विकास की नींव बने आंकड़ों का महत्व समझने का दिन
नवभारत संपादकीय: पेपर लीक के कलंक से कब मिलेगी मुक्ति ? आखिर अभ्यर्थियों की मेहनत को कब मिलेगा न्याय
नवभारत विशेष: ट्रंप ने फेक डाटा के आधार पर लगाया था टैरिफ, मनमाने दावे करने की आदत
1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।
1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।
1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 : इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1955 : वारसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।
1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 : अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: पेट्रोल-डीजल नीति पर बहस तेज, जनता को ज्ञानोपदेश खुद आचरण नहीं
1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।
1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया।
2012 : इजराइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
2024: अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में बस पलटी, आठ मजदूरों की मौत और कम से कम 40 लोग घायल।
2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं की 25 साल बाद यह पहली मुलाकात थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
