Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 जून का इतिहास : आज के दिन ही लॉर्ड माउंटबेटन ने किया था भारत के बंटवारे का ऐलान, जानिए इतिहास में आज का दिन

आज का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jun 03, 2025 | 11:46 AM

3 जून का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: तीन जून का दिन भारत के इतिहास और भूगोल को बदलने वाले दिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। वर्ष 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘तीन जून योजना’ या ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है।

देश में दंगे हो रहे थे और केंद्र में कांग्रेस की अंतरिम सरकार हालात को काबू में नहीं कर पा रही थी, क्योंकि कानून एवं व्यवस्था का मामला प्रांतों के पास था। लिहाजा, राजनीतिक और सांप्रदायिक गतिरोध को खत्म करने के लिए ‘तीन जून योजना’ आई जिसमें भारत के विभाजन और भारत तथा पाकिस्तान को सत्ता के हस्तांतरण का विवरण था।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म।
1901: ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म।
1915: ब्रिटिश सरकार ने रवींद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा।
1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन।
1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म।
1930: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म।
1943: संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947: ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।
1959: सिंगापुर को ‘सेल्फ गवर्निंग स्टेट’ घोषित किया गया।
1972: देश के पहले आधुनिक युद्धपोत नीलगिरि को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।
1974: स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन।
1985: भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया।
1999: हावरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिस्टोफ़र काकरैल का निधन।
2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया।
2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन।

सम्बंधित ख़बरें

24 January History: ‘जन गण मन’ को देश के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया

23 January History: खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 

22 January History:उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, उनके दो बेटों को जिंदा जलाया

21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history on june 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 11:46 AM

Topics:  

  • historical event
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.