Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

9 जनवरी का इतिहास : भारत का अभियान दल पहली बार पहुंचा अंटार्कटिका, जानें और भी घटनाएं

Important Events on 9 January: आज के इतिहास की घटनाओं में भारत का पहला अंटार्कटिका अभियान, रहमान राही और उस्ताद राशिद खान का निधन समेत जानें देश-दुनिया की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 09, 2026 | 11:58 AM

9 जनवरी का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नौ जनवरी का दिन भारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को ही पहुंचा था। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्किटक से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।

नौ जनवरी 2023 को प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के पहले रचनाकार प्रोफेसर रहमान राही का श्रीनगर में 98 साल की उम्र में निधन हो गया। राही को 1961 में उनके कविता संग्रह ‘नवरोज़-ए-सबा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, वहीं उन्हें देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से 2007 में उनके संग्रह ‘सियाह रूद ज़रीन मंज़’ (इन ब्लैक ड्रिज्ज़ल) के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2000 में उन्हें उनके कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नौ जनवरी 2024 को संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अनगिनत श्रोताओं तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अपनी आवाज में पहुंचाया।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1873: नेपोलियन तृतीय का निधन।
1915: दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।
1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म।
1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।
1963: देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।
1972: इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।
1982: भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
2001: बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2008: श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।
2011: ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012: लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।
2019: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास सहित करीब दस राजनयिक मिशनों में संदिग्ध पैकेट मिले जिसके बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने परिसरों को खाली करा लिया और इसकी जांच शुरू की।
2020: ईरान में बस खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत, 24 घायल।
2021: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 62 यात्रियों के साथ उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर का यात्री विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2022: नाइजीरिया में दो जून 2022 को अपहृत किए जाने के बाद लगभग सात महीने बंधक बनाए रखे गए 30 छात्रों को बन्दूकधारियों ने मुक्त किया।।
2023: प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के पहले रचनाकार प्रोफेसर रहमान राही का श्रीनगर में 98 साल की उम्र में निधन।

सम्बंधित ख़बरें

आज का राशिफल 09 जनवरी 2026: वृषभ राशि सहित इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकियों का हाल

आठ जनवरी का इतिहास: फिल्म निर्देशक बिमल रॉय का निधन, स्टीफन हॉकिंग का जन्म, जानें और भी घटनाएं

आज का राशिफल 08 जनवरी 2026: मेष-मिथुन राशि वालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें दैनिक राशिफल

January Born Horoscope : जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना?

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024: ब्राजील के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में मिनीबस और ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत, छह घायल।
2025: म्यांमा में हथियारबंद अल्पसंख्यक जातीय समूह के नियंत्रण वाले एक गांव पर सेना के हवाई हमले में 40 लोगों की मौत ।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history on january 9

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2026 | 11:58 AM

Topics:  

  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.