-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hindi Literature Jnanpith Winner Vinod Kumar Shukla Passes Away Biography Famous Books Royalty News
हमेशा के लिए बंद हो गई ‘दीवार की खिड़की’, ज्ञानपीठ से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन
- Written By: अभिषेक सिंह
Vinod Kumar Shukla Passes Away: छत्तीसगढ़ की माटी के पुत्र और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विनोद कुमार शुक्ल (डिजाइन फोटो)
Vinod Kumar Shukla Death: साहित्य जगत के लिए मंगलवार का दिन एक बुरी खबर लेकर आया। छत्तीसगढ़ की माटी के पुत्र और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दो दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। मंगलवार शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
1 जनवरी 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जन्मे शुक्ल जी ने शिक्षा को अपना पेशा बनाया, लेकिन उनका मन हमेशा साहित्य सृजन में ही रमा रहा। उनकी विशिष्ट शैली और अद्भुत लेखन के लिए उन्हें साल 2024 में 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। वे यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले और हिंदी के 12वें लेखक थे। उनके जाने से हिंदी साहित्य के एक सुनहरे और प्रयोगधर्मी अध्याय का अंत हो गया है।
नौकर की कमीज का सिनेमाई सफर
विनोद कुमार शुक्ल की लेखनी का जादू ऐसा था कि 1979 में आए उनके उपन्यास ‘नौकर की कमीज’ पर फिल्मकार मणिकौल ने इसी नाम से फिल्म बनाई थी। उनकी पहली कविता ‘लगभग जयहिंद’ 1971 में प्रकाशित हुई थी। उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
30 लाख की रॉयल्टी ने उड़ा दिए होश
यह किताब उस वक्त और ज्यादा सुर्खियों में आई, जब इसके लिए प्रकाशक की तरफ से उन्हें 6 महीने में 30 लाख रुपये की रॉयल्टी मिली। इस बात ने साहित्य जगत में सबको हैरान कर दिया था कि हिंदी की किसी गंभीर साहित्यिक कृति को इतनी बड़ी रॉयल्टी मिल सकती है। यही उनकी लोकप्रियता का एक बड़ा प्रमाण था।
जीवन को शब्दों में पिरोने वाले जादूगर
शुक्ल जी का लेखन अपनी सरलता और गहरी संवेदना के लिए जाना जाता है। उन्होंने केवल कविताएं ही नहीं लिखीं, बल्कि कथा साहित्य को भी एक नई दिशा दी। उनके उपन्यासों में मध्यवर्गीय जीवन की छोटी-छोटी बारीकियों और संघर्षों को बहुत ही कुशलता से उकेरा गया है।
यह भी पढ़ें: बहू को दिए तोहफे टैक्स-फ्री, लेकिन सास-ससुर को देना होगा टैक्स; क्यों इस नियम को बदलने की उठी मांग?
उन्होंने लोक आख्यान और आधुनिक मनुष्य की उलझनों को मिलाकर कहानियों का एक नया ढांचा तैयार किया। ‘खिलेगा तो देखेंगे’ जैसे उपन्यासों के जरिए उन्होंने हिंदी में मौलिक भारतीय उपन्यास की नींव रखी। वे एक ऐसे लेखक थे जिन्होंने अपनी कलम से आम आदमी के सपनों को अमर कर दिया।
Hindi literature jnanpith winner vinod kumar shukla passes away biography famous books royalty news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
Jul 24, 2026 | 11:51 AMदतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
Jul 24, 2026 | 11:49 AMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
Jul 24, 2026 | 11:47 AMLava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Jul 24, 2026 | 11:47 AMस्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 11:46 AM450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 24, 2026 | 11:45 AMसलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
Jul 24, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













