Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 जनवरी का इतिहास : 1934 में भूकंप ने भारत, नेपाल में तबाही मचाई, जानिए इतिहास की घटनाएं

15 जनवरी का इतिहास: 1934 में भारत-नेपाल के भीषण भूकंप से लेकर सेना दिवस और देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बताया गया है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 15, 2026 | 01:40 PM

15 जनवरी का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों पर 15 जनवरी की तारीख भारत और नेपाल में 1934 में आए भीषण भूकंप की दुखद घटना के साथ दर्ज है। भारत में बिहार और पड़ोसी नेपाल के सीमावर्ती इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8।4 आंकी गई। इस भूकंप में करीब 11,000 जानें गईं और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

नेपाल में 15 जनवरी 2023 को सबसे भीषण हादसे में एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 68 लोगों की मौत हो गई। विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे।

देश- दुनिया के इतिहास में 15 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1759 : लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

सम्बंधित ख़बरें

जन्मदिन पर मायावती ने योगी-अखिलेश की बढ़ाई टेंशन! करने लगीं 2007 वाली सोशल इंजीनियरिंग, खेला ‘सवर्ण’ कार्ड

जन्मदिन विशेष: 70 के दशक की वो लड़की…जो बनना चाहती थी IAS, कैसे बन गई देश की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता?

14 जनवरी का इतिहास : पानीपत की तीसरी लड़ाई से लेकर मकर संक्रांति तक, जानिए अतीत में आज के दिन क्या-क्या हुआ

13 जनवरी का इतिहास: साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ ‘बापू’ का ऐतिहासिक अनशन

1784 : विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया।

1934 : भारत में बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आए जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत।
1949 : के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1956 : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म।

1965 : भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
1986 : जनरल (सेवानिवृत्त) के एम करियप्पा को आजन्म मानद फील्ड मार्शल बनाया गया।
1986 : इंडियन एयरलाइंस की एक वाणिज्यिक यात्री उड़ान को पहली बार केवल महिला चालक दल ने संचालित किया।
1988 : भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए। 1998 : भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन।
2001 : विकिप‍ीडिया लॉन्‍च किया गया।
2008 : खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा पर जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।
2009 : दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।
2010 : तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर छह मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ।
2013 : सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी पर रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत, 150 लोग घायल।
2016 : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत, 56 अन्य घायल।
2019 : पाकिस्तान के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र के काराकोरम राजमार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से नौ श्रमिकों की मौत ।
2021 : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में तेज भूकंप के कारण 34 लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल।
2023 : नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 68 लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024 : मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का चेन्नई में 77 साल की उम्र में निधन । उन्होंने 1975 में मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी और दो सौ से अधिक फिल्मों में संगीत दिया ।
2025 : इजराइल के हवाई हमले में गाजा पट्टी में 11 लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history on january 15

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 01:40 PM

Topics:  

  • BSP
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.