Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 जनवरी का इतिहास : अपनी ओजपूर्ण वाणी से युवाओं के मार्गदर्शक बने स्वामी विवेकानंद की जयंती

Important Events on 12 January: स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व और देश-दुनिया में इस दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानिए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 12, 2026 | 12:54 PM

12 जनवरी का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे विद्वान के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना। अमेरिका के शिकागो में धर्मसभा में अपने धाराप्रवाह भाषण से अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए, खासकर युवाओं के बीच…यही कारण है कि उनकी जयंती को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा। 12 जनवरी 2020 को मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का मलप्पुरम जिले के कोट्टकल में दिल का दौरा पड़ने से 62 साल की उम्र में निधन हो गया। दीपिका दैनिक से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एंटनी ने 2007 में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक कार्टून पुरस्कार और 2018 में पुर्तगाल के एक संगठन के वर्ल्ड प्रेस कार्टून पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रीय युवा दिवस: एक ‘रौशोगुल्ला’ ने कैसे बदल दी नरेंद्र की किस्मत, जानें विवेकानंद बनने का रोचक सफर

11 जनवरी का इतिहास : आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में हुआ था निधन

जीवन के हर मोड़ पर आत्मविश्वास बढ़ाते है स्वामी विवेकानंद जी के विचार, जानिए 10 सबसे खास वचन के बारे में

10 जनवरी का इतिहास : आज के दिन हुई थी विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा, जानिए और भी महत्वपूर्ण घटनाएं

1757 : पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना।
1863 : स्वामी विवेकानंद का जन्म।
1931 : पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म।
1934 : भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।
1976 : जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन।
1984 : स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान।
1991 : अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को पारित किया।
2010 : हैती में भीषण भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत।
2019 : बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 12 नागरिकों की मौत।
2020 : मशहूर काटूनिस्ट और केरल कार्टून एकेडमी के सचिव थॉमस एंटनी का मलप्पुरम जिले के कोट्टकल में दिल का दौरा पड़ने से 62 साल की उम्र में निधन। इसी दिन तुर्की में नौका डूबने से आठ बच्चों सहित 11 आव्रजकों की मौत।
2021 : इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन की दो घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 26 लोग लापता।

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2022 : ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मई 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू ‘लॉकडाउन’ के दौरान अपने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित आवास के गार्डन में पार्टी आयोजित करने को लेकर संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में माफी मांगी।
2025 : मध्य यमन में गैस स्टेशन पर विस्फोट से आग लगी, 15 लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history on january 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 12:54 PM

Topics:  

  • Historial Events
  • Swami Vivekanand Jayanti
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.