Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 जुलाई का इतिहास : जब एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली हुई गुल

30 July History: 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 30, 2025 | 12:04 PM

30 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: यदि 30 जुलाई के इतिहास की बात करें तो 2012 का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। यूं तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए, तो यह जरूर एक बड़ी बात है। दरअसल, 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए। बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया।

एक अन्य घटना आज के इतिहास में है कि, 30 जुलाई 1930 को एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। डेथ वैली डेज़ संयुक्त राज्य अमेरिका काएक रेडियो वेस्टर्न कार्यक्रम है। इसका प्रसारण ब्लू नेटवर्क / एबीसी , सीबीएस और एनबीसी पर 30 सितंबर, 1930 से 14 सितंबर, 1951 तक हुआ। यह “रेडियो के सबसे शुरुआती और सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक था।” 10 अगस्त, 1944 से शुरू होकर, इस कार्यक्रम का नाम डेथ वैली शेरिफ रखा गयाऔर 29 जून, 1945 को इसका नाम बदलकर द शेरिफ कर दिया गया ।

सम्बंधित ख़बरें

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

4 जनवरी का इतिहास : आज के दिन लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का हुआ था जन्म, जानें इतिहास की घटनाएं

3 जनवरी का इतिहास : भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म आज, जानिए इतिहास की खास घटनाएं

आइए जानते हैं देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं…

1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस। मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।
2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

ये भी पढ़ें-  आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।
2024: केरल के वायानाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Know the important events of history on 30 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2025 | 12:04 PM

Topics:  

  • electric
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.