25 मई का इतिहास : आज के दिन ही शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, जानिए इतिहास की और भी घटनाएं
कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।
- Written By: दीपिका पाल
25 मई का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि, यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।
देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया, जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया।
1985 : बांग्लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।
1991 : इजराइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।
1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।
2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।
2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा।
2011 : ‘द ओपरा विनफ्रे शो’ की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।
2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।
2021 : माली के पूर्व सैन्य शासक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया।
2021 : मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल।
2022 : रूस के हमले के कारण यूक्रेन के मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की खंडहर बन चुकी इमारत के भूतल में मलबे से लगभग 200 शव मिले।
2024: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ और मामले दर्ज करने को मंजूरी दी।
सम्बंधित ख़बरें
17 जून का इतिहास : आज के दिन फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आजादी का प्रतीक, जाने और क्या है खास?
16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
15 जून का इतिहास : आजादी के साथ मिला सबसे बड़ा जख्म, वह फैसला जिसने बदल दी भारत की तकदीर और भूगोल
14 जून का इतिहास: टेनिस क्वीन स्टेफी ग्राफ व सिनेमा के जादूगर के. आसिफ का जन्मदिन, जानें और क्या है खास?
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
