Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

13 सितंबर का इतिहास : दिल्ली में सिलेसिलेवार बम धमाके, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

13 September History Events: 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को सिलसिलेवार धमाकों ने दिल्ली को दहला दिया था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ समय के दिल्ली में धमाके हुए थे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 13, 2025 | 12:28 PM

आज का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: वर्ष 2008 में सितंबर महीने की 13 तारीख को सिलसिलेवार धमाकों ने दिल्ली को दहला दिया था। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने कुछ समय के अंदर राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में पांच विस्फोट किए थे। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग में व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश में भी बम विस्फोट किए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।
1922 : लीबिया के अल अज़ीज़िया में 136.4 डिग्री फारनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

आठ फरवरी का इतिहास : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत

National Opera Day 2026: क्या है ओपेरा और क्यों 8 फरवरी को मनाया जाता है यह दिन? जानें इस कला का रोचक इतिहास

तड़पते युवक को गड्ढे में छोड़ सोने चला गया था ठेकेदार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

7 February History: जब म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम

1923 : स्पेन में सैन्य तख्तापलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।
1948 : उपप्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और इसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।
2000 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयान में पहला फ़िडे शतरंज विश्वकप जीता।
2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया।
2002 : इज़राइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।
2008 : दिल्ली में 30 मिनट में तीन स्थानों पर पांच बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।
2009 : चंद्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया।
2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।
2021: फुटबॉलर रहे मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय का निधन।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Know the important events of history of 13 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 12:27 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.