Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

13 मई का इतिहास: आज ही के दिन 1952 में आरंभ हुआ था स्‍वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र, जानें इतिहास

स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई 1952 से आहूत किया गया था। तीन अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया।

  • By दीपिका पाल
Updated On: May 13, 2025 | 12:36 PM

13 मई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
नई दिल्ली: भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मुकाम है। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन मील का पत्थर है। स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई 1952 से आहूत किया गया था। तीन अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आहूत किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1830 : इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत।
1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्किये के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।
1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और ऑक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया।
1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
2001 : भारतीय साहित्य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन।
2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने को लेकर एक अरब यूरो से अधिक का जुर्माना लगाया।
2014 : तुर्किये की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।
2016 : भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन।
2023 : भारतीय नौसेना, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने 12,000 करोड़ रुपये मूल्य का करीब 2,500 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।
 2024: भारत, ईरान ने चाबहार में टर्मिनल के दीर्घकालिक परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history of 13 may1952

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

6 सितंबर का इतिहास : पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2

5 सितंबर का इतिहास: हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है शिक्षक दिवस

3

4 सितंबर का इतिहास: टाइटैनिक के डूबने के 73 वर्ष बाद पहली बार सामने आईं थी तस्वीरें

4

3 सितंबर का इतिहास : हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रेड्डी का शव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.