Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 अगस्त का इतिहास : शाह आलम से संधि कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन में दखल की रखी थी नींव

12 August History- इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 12, 2025 | 01:55 PM

12 अगस्त का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापारिक इरादे से भारत आई, लेकिन यहां की रियासतों की आपसी लड़ाई और बिखराव ने उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हवा दी। कंपनी ने 12 अगस्त 1765 को मुगल बादशाह शाह आलम द्वितीय के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसे इलाहाबाद की संधि कहा जाता है। इतिहास में दर्ज है कि इस संधि के जरिए ईस्ट इंडिया कंपनी को देश की राजनीतिक और संवैधानिक व्यवस्था में दखल देने का अवसर मिल गया और यहीं से भारत में ब्रिटिश शासन की नींव पड़ी।

दरअसल, शाह आलम ने इस संधि के मार्फत कंपनी को पूर्वी प्रांत बंगाल, बिहार और उड़ीसा में बादशाह की तरफ से कर एकत्र करने के अधिकार सौंप दिए और उसके बाद कंपनी को अपने साम्राज्यवादी पंख फैलाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

देश- दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1602 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार में मंत्री अबुल फजल को सलीम मिर्जा की शह पर कत्ल कर दिया गया। सलीम ने बाद में जहांगीर के नाम से मुगल सल्तनत संभाली।
1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की शासन में दखल की शुरुआत।
1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच शांति समझौता।
1833 : अमेरिका के शिकागो शहर की स्थापना।
1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 : प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।
1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का जन्म।
1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की मौत।
1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1971 : सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़े।
1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया, जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई।
1992 : उत्तरी अमेरिका के देशों अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता।

ये भी पढ़ें-  आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2023: भारत ने 4-3 से मलेशिया को शिकस्त देकर रिकॉर्ड चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता।
2024: पेरिस में 33वें ओलंपिक का समापन।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know the important events of history of 12 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

जयंती विशेष: कौन थे हरचंद सिंह लोंगोवाल? राजीव गांधी के साथ किया ऐसा समझौता…जो बन गया मौत की वजह

2

एक जनवरी का इतिहास: 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया एअर इंडिया का विमान, जानिए

3

31 दिसंबर का इतिहास : महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया

4

आजादी आंदोलन में लिया हिस्सा…पाकिस्तान को मारी ठोकर, हर भारतीय को पढ़नी चाहिए त्रिपुरा की ये कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.