Paris Olympic 2024: एन इवनिंग इन पेरिस के ये रहे खास पल, हल्की बूंदों के बीच हुआ समापन

खूबसूरत सीन नदी पर नावों में परेड करते खिलाड़ियों की मनोहारी छवियों के बीच परंपरा से हटकर हुए 33वें ओलंपिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की।
Paris Olympic 2024
उद्घाटन समारोह (सौजन्य- एक्स)
Updated on
Boat Parade
स्टेडियम में होने वाली देशों की परेड की परंपरा से अलग यहां 6 किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी।
France President
राष्ट्रपति एमैन्युअल मैकरोन ने खेलों की शुरूआत की घोषणा की जिससे अगले 16 दिन तक चलने वाले इस महाकुंभ की औपचारिक शुरूआत भी हो गई।
Opening Ceremony Paris olympic
उद्घाटन समारोह में फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किये गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया।
Paris Olympic Opening Ceremony
परेड में फ्रांस की वर्णमाला के क्रम के अनुसार टीमों का आगमन हुआ। इसके अनुसार परेड में भारतीय दल 84वें नंबर पर आया।
Indian Team (2)
परेड में भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। भारतीय दल की अगुवाई दो ध्वजवाहकों दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और टेबल टेनिस दिग्गज अचंत शरत कमल ने की।
Indian Team
उद्घाटन समारोह के दौरान महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से बनी साड़ी और पुरूषों ने कुर्ता पायजामा पहना था। भारत के 78 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।
Olympic
अमेरिकी पॉपस्टार लेडी गागा ने अपने सुरों से समा बांधा। उद्घाटन समारोह का निर्देशन थॉमस जॉली ने किया था।
France Pop Star
ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में फ्रांस की पॉप स्टार आया नाकामुरा ने भी परफॉर्म कर समा बांधा। इस दौरान वो गोल्डन ड्रेस में दिखाई दी।
Light Show
ओलंपिक के उद्घाटन के दौरान भव्य लाइट शो भी रखा गया। जिसे देख मनमोहक नज़ारा देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
Hot air Ballon
परेड समाप्त होने के बाद मशाल से बड़े से हॉट एयर बलून को एकता के संदेश के साथ जलाया गया जो हवा में जाकर ठहर गया। इसी के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com