Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पांच मार्च का इतिहास : आज का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज, जानिए इन महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

नेटवर्क ठप होने से जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के तमाम उपयोगकर्ताओं को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अपने खातों के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Mar 05, 2025 | 12:44 PM

5 मार्च का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली। साल के बाकी दिनों की तरह ही पांच मार्च का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। हालांकि 2024 में इस दिन भारत समेत कई देशों में यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम के ऐप पर नेटवर्क ठप हो गया।नेटवर्क ठप होने से जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के तमाम उपयोगकर्ताओं को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अपने खातों के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गूगल और मेटा के अधीन संचालित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उपयोगकर्ताओं के खाते अचानक ही निष्क्रिय नजर आने लगे।

उन्हें इन खातों को खोलने पर अचानक ऐप बंद होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के बारे में सूचना देने के लिए एक्स, व्हाट्सऐप और अन्य ऑनलाइन मंचों का सहारा लिया।

पांच मार्च की तारीख पर इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1046 : नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफर का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफरनामा की रचना की, जिसे आज भी फारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।
1699 : महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।
1783 : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना।
1931 : गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।
1953 : सोवियत संघ के जाने-माने नेता जोसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।
1958 : अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।
1966 : जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।
1970 : परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।
1987 : इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।
1993 : कनाडा के फर्राटा धावक बेन जॉनसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण उसके एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।
1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।
2010 : इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।
2022: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 : चीन ने लगातार आठवें साल रक्षा बजट बढ़ाया।

सम्बंधित ख़बरें

25 फरवरी का इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन

24 फरवरी का इतिहास: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म

23 फरवरी का इतिहास : हिंदी सिने जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की पुण्यतिथि

22 फरवरी का इतिहास : क्लोनिंग के जरिए डॉली भेड़ के जन्म की घोषणा

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2024 : जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के तमाम उपयोगकर्ताओं को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में नेटवर्क ठप होने के कारण अपने खातों के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एजेंसी

Know the history of march 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.