16 जुलाई का इतिहास: आज के दिन ही विधवा पुनर्विवाह को मिली थी कानूनी मान्यता
16 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। जहां पर समाज सुधारकों के महती प्रयास के बाद 16 जुलाई, 1856 को देश में ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली थी।
- Written By: दीपिका पाल
16 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: समाज सुधार आंदोलनों के दौर में डेढ़ शताब्दी से भी अधिक समय पहले हुई एक महत्वपूर्ण घटना ने 16 जुलाई को भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। समाज सुधारकों के महती प्रयास के बाद 16 जुलाई, 1856 को देश में ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली। इससे पहले हिंदुओं में ऊंची जाति की विधवाएं दोबारा विवाह नहीं कर सकती थीं। तत्कालीन ब्रिटिश सरकार से इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था। उन्होंने विधवा विवाह को हिंदुओं के बीच प्रचलित करने के लिए अपने बेटे का विवाह भी एक विधवा से किया। 2023 में 16 जुलाई के दिन हुआ विम्बलडन का फाइनल मैच टेनिसप्रेमियों के लिए भुलाना नामुमकिन है क्योंकि इसमें अपार अनुभव पर युवा जोश भारी पड़ा ।
स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने विम्बलडन में 34 मैचों से चले आ रहे नोवाक जोकोविच के अश्वमेधी अभियान में नकेल कसते हुए पांच सेटों के बेहद रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज करके दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलकाराज ने पहला विम्बलडन खिताब 1 ।6, 7 ।6, 6 ।1, 3 ।6, 6 ।4 से जीता । इसके साथ ही उन्होंने 36 वर्ष के जोकोविच को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले आठवें और लगातार पांचवें विम्बलडन खिताब से वंचित कर दिया । स्पेन के 20 वर्ष के अलकाराज विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए । दोनों के बीच में उम्र का अंतर 1974 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा है ।
देश दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
20 अप्रैल का इतिहास: US में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान, दुनिया को झकझोर देने वाली घटना
19 अप्रैल का इतिहास: भारत का पहला उपग्रह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
18 अप्रैल का इतिहास: तात्या टोपे ने चूमा था फांसी का फंदा, आज ही के दिन दुनिया ने खोया था आइंस्टीन जैसा जीनियस
17 अप्रैल का इतिहास: जब ज्वालामुखी फटने से आया प्रलय और दुनिया ने खोया एक महान दार्शनिक राष्ट्रपति
1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
1856 : हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
1890 : पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किंसन्स रखा गया।
1905 : बागेरहाटर (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।
1925 : इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
1925 : नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
1945 : अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
1969 : इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
1990 : यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999 : जॉन एफ़।केनेडी के पुत्र जॉन एफ़।केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2003 : पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजराइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
2006 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
2008 : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
2008 : अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
2020 : भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या 10 लाख के पार।
2021 : पुलित्जर पुरस्कार विजेता, 38 वर्षीय भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान से लगे एक ‘बॉर्डर क्रॉसिंग’ के पास अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गए।
2022: सूडान के ब्लू नील प्रांत में कबायली समूहों के बीच झड़प में 31 लोग मारे गये।
2023 : कांगो की राजधानी किनशासा के निकट मिलिशिया के हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत।
2024 : इजराइल की गाजा पर बमबारी में 60 से अधिक लोगों की मौत।
आज के इतिहास की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
एजेंसी इनपुट के मुताबिक
