Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 अप्रैल का इतिहास: जब ज्वालामुखी फटने से आया प्रलय और दुनिया ने खोया एक महान दार्शनिक राष्ट्रपति

History Of 17 April: आज का दिन इतिहास में 'तमबोरा ज्वालामुखी' की तबाही के लिए दर्ज है। साथ ही, आज ही भारत ने अपने महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को खोया था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 17, 2026 | 10:49 AM

तमबोरा ज्वालामुखी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mount Tambora Eruption: इतिहास की घड़ी जब 17 अप्रैल पर रुकती है, तो जहन में सबसे पहले इंडोनेशिया की वह भयावह तस्वीर उभरती है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। साल 1815 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर स्थित तमबोरा ज्वालामुखी (Mount Tambora) में ऐसा भयंकर विस्फोट हुआ, जिसने न केवल एक लाख लोगों की जान ली, बल्कि वैश्विक जलवायु को भी बदल कर रख दिया। सैकड़ों वर्षों से शांत पड़ा यह पहाड़ जब फटा, तो इसकी गूंज हजारों मील दूर तक सुनी गई और राख के बादलों ने सूरज की रोशनी तक को रोक दिया था।

भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति

17 अप्रैल का दिन भारत के लिए शोक का दिन भी है। 1975 में आज ही के दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ था। उनके जन्मदिन को हम ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाते हैं, लेकिन उनकी विदाई का यह दिन हमें उनके उन विचारों की याद दिलाता है जिन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी। इसके अलावा, विज्ञान के क्षेत्र में 1983 में आज ही भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाई थी, जब एसएलवी-3 रॉकेट ने रोहिणी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

16 अप्रैल का इतिहास: जब भारत में पहली बार पटरियों पर दौड़ी थी ‘ब्लैक ब्यूटी’, जानें आज की बड़ी घटनाएं

15 अप्रैल का इतिहास: भारत के आर्थिक इतिहास का अहम दिन,छह गैर सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया

14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग

13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी

1815 : इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट से लगभग एक लाख लोगों की मौत।

1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष समर्पण किया।

1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।

1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर ‘यूनाइटेड अरब स्टेट’ बनाने के लिए संघ का गठन किया। 1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।

1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।

यह भी पढ़ें:- 16 अप्रैल का इतिहास: जब भारत में पहली बार पटरियों पर दौड़ी थी ‘ब्लैक ब्यूटी’, जानें आज की बड़ी घटनाएं

1983 : एसएलवी 3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।

1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।

2006 : सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।

2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।

2008 : भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।

2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।

2024: यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत।

2025: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 15 वर्ष बाद विदेश सचिव स्तरीय चर्चा हुई।

History of 17 april mount tambora eruption and radhakrishnan death anniversary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 10:49 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.