Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 अप्रैल का इतिहास: तात्या टोपे ने चूमा था फांसी का फंदा, आज ही के दिन दुनिया ने खोया था आइंस्टीन जैसा जीनियस

18 April History: भारतीय स्वाधीनता संग्राम और विज्ञान जगत के लिए 18 अप्रैल का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान और महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 18, 2026 | 10:40 AM

तात्या टोपे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tatya Tope Death Anniversary: इतिहास की किताबों में 18 अप्रैल की तारीख सुनहरे और दुखद, दोनों ही अक्षरों में दर्ज है। यह वही दिन है जब भारत की आजादी की पहली लड़ाई (1857) के महानायक तात्या टोपे ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तात्या टोपे, जिनका असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था, उन्हें 18 अप्रैल 1859 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। उनकी गुरिल्ला युद्ध रणनीति ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं।

विज्ञान और समाज सुधार का संगम

सिर्फ सैन्य इतिहास ही नहीं, बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में भी यह दिन एक युग के अंत का प्रतीक है। सन 1955 में इसी तारीख को दुनिया के सबसे महान भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ था। वहीं, भारत में सामाजिक न्याय की दिशा में विनोबा भावे ने 1950 में इसी दिन ‘भूदान आंदोलन’ की नींव रखी थी, जिसने जमींदारी प्रथा के बीच गरीबों को भूमि दिलाने की दिशा में क्रांति ला दी।

देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख से जुड़ी अन्य बड़ी घटनाएं

1612: शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

सम्बंधित ख़बरें

17 अप्रैल का इतिहास: जब ज्वालामुखी फटने से आया प्रलय और दुनिया ने खोया एक महान दार्शनिक राष्ट्रपति

16 अप्रैल का इतिहास: जब भारत में पहली बार पटरियों पर दौड़ी थी ‘ब्लैक ब्यूटी’, जानें आज की बड़ी घटनाएं

15 अप्रैल का इतिहास: भारत के आर्थिक इतिहास का अहम दिन,छह गैर सरकारी बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया

14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग

1859: देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।

1902: अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

1917: महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1948: हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

1950: विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।

1955: जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंस्टन के एक अस्पताल में निधन।

1968: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1971: भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।

1978: आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।

यह भी पढ़ें:- 16 अप्रैल का इतिहास: जब भारत में पहली बार पटरियों पर दौड़ी थी ‘ब्लैक ब्यूटी’, जानें आज की बड़ी घटनाएं

1980: जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।

1991: केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

1992: रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।

1994: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।

2001: भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।

2008: पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

2008: भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

2024 : पश्चिम भारत के पनंध्रो की एक खदान से मिले 6.6 करोड़ वर्ष पुराने सबसे बड़े ज्ञात सांप वासुकी इंडिकस के जीवाश्म साक्ष्य प्रकाशित हुए जो 11-15 मीटर लंबे होते थे।

18 april history tatya tope albert einstein death anniversary bhoodan movement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 10:40 AM

Topics:  

  • Historial Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.