Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 अक्टूबर का इतिहास : भारत-चीन सीमा विवाद युद्ध में बदला, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

India China Relations: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Oct 20, 2025 | 12:09 PM

20 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी, तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया। इसकी परिणति 20 अक्टूबर, 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई। चीन की सेना ने 20 अक्टूबर, 1962 को लद्दाख में और मैकमहोन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये। बर्फ से ढकी दुर्गम पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत के अनुसार सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव-लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1962 : सीमा को लेकर लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।
1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।
1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।
1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटॉर्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया।
1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या।
2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्किये में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।
2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी की अंतरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में मौत।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 
2020 : आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिससे राजधानी रेक्जाविक की इमारतें हिल गईं।
2022: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। वह सबसे कम समय (49 दिन) तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं।
2024: प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Know important events in the history of october 20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2025 | 12:09 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • India China Relations
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

9 दिसंबर का इतिहास : आज के दिन ही कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग, जानिए इतिहास की और भी घटनाएं

2

7 दिसंबर का इतिहास: जापान ने अमेरिकी नौसैन्य अड्डे ‘पर्ल हार्बर’ पर किया हमला

3

6 दिसंबर का इतिहास: बाबरी मस्जिद विध्वंस से यूनेस्को तक, अतीत में दर्ज वो बड़ी घटनाएं

4

5 दिसंबर का इतिहास : युक्ता मुखी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें इतिहास की और भी घटनाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.