-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 90 Year Old Dalai Lama Said I Will Live For 130 To 140 Years
90 साल के दलाई लामा बोले- मैं अभी 40 साल जीवित रहूंगा, अवलोकितेश्वर आशीर्वाद…
- Written By: Saurabh Pal
दलाई लामा ने उत्तराधिकारी की घोषणा पर विराम लगा दिया है। 90 वर्षीय दलाई लामा ने कहा कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। इस दौरान लामा ने नेहरू और माओ से मुलाकात का किस्सा भी बताया।

दलाई लामा (फोटो-सोशल मीडिया)
धर्मशालाः दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर जारी अफवाहों पर एक प्रकार से विराम लगा दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह लोगों की सेवा के लिए 30-40 साल और जीवित रहेंगे। मैकलोडगंज में मुख्य दलाई लामा मंदिर त्सुगलागखांग में रविवार को आयोजित होने वाले जन्मदिवस कार्यक्रम से पूर्व दीर्घायु प्रार्थना समारोह में तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि उन्हें ‘‘स्पष्ट संकेत” मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है।
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु ने कहा, ‘‘कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं।”
‘130 साल से ज्यादा जीनी की उम्मीद’
सम्बंधित ख़बरें
चीन-ताइवान पर मंडराया बड़ा खतरा! 162 की रफ्तार से बढ़ रहा Typhoon Bavi; अब तक 50 लोगों की मौत
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
दलाई लामा ने कहा कि बचपन से ही उन्हें लगता था कि उनका अवलोकितेश्वर से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि मैं अब तक बुद्ध धर्म और तिब्बत के लोगों की अच्छी तरह से सेवा कर पाया हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं 130 साल से ज़्यादा जीऊंगा। निर्वासित तिब्बती सरकार ने 14वें दलाई लामा का जन्मदिन मनाने के लिए यहां एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। समारोह के हिस्से के रूप में मुख्य मंदिर में दीर्घायु प्रार्थना समारोह आयोजित किया गया जिसमें 15,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
नेहरु और माओ से मुलाकात का दलाई लामा ने बताया किस्सा
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रवक्ता तेनजिन लेक्षय के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं, तिब्बती बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न मठों के वरिष्ठ लामाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दलाई लामा ने कहा कि हालांकि तिब्बती लोग अपना देश खो चुके हैं और भारत में निर्वासन में रह रहे हैं, लेकिन वह ‘‘प्राणियों को काफी लाभ पहुंचाने में सक्षम रहे हैं। इस अवसर पर दलाई लामा ने चीनी नेता माओत्से तुंग से मुलाकात को भी याद किया, जिन्होंने कहा था, ‘‘धर्म जहर है।” दलाई लामा ने कहा कि लेकिन मैंने उनकी बात का जवाब नहीं दिया, उन्होंने वास्तव में बहुत बुरी नजर डाली, लेकिन मैंने जवाब नहीं दिया। मुझे दया आई, फिर बाद में मैं नेहरू से मिला। अपने पूरे जीवन में मैं ऐसे लोगों से मिला हूं जिनकी धर्म में रुचि है और ऐसे लोगों से भी मिला जिनकी धर्म में रुचि नहीं है।”
विदेश मंत्री का खुलासा, पाक हमले से पहले अमेरिका ने PM मोदी को किया था फोन
उत्तराधिकारी नहीं घोषित करेंगे दलाई लामा
लामा ने कहा कि बौद्ध धर्मग्रंथों में लोगों की अलग-अलग मानसिक प्रवृत्तियों और स्वभाव की बात कही गई है, लेकिन इसके बावजूद हर कोई खुशी पाने का प्रयास करता है। दलाई लामा के उत्तराधिकारी की घोषणा की अफवाहें उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले से ही उठ रही थीं, लेकिन चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर इन अफवाहों का खंडन किया गया। सेंट्रल तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष पेंपा शीरिंग ने ऐसी अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग इस तरह बात कर रहे हैं जैसे दलाई लामा का कल या परसों या अगले साल निधन हो जाएगा। उनका कहना है कि वे अगले 20 साल तक जीवित रहेंगे। इसलिए हमें परंपरा को समझना होगा। मुझे लगता है कि बहुत से लोग इसी उम्मीद से आए थे कि दलाई लामा किसी को नियुक्त कर सकते हैं, या वह कह सकते हैं कि मैं उस समय इस स्थान पर जन्म लेने वाला हूं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
-एजेंसी इनपुट के साथ
90 year old dalai lama said i will live for 130 to 140 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














