Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 नवंबर का इतिहास: प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता

Today in History: 30 नवंबर की तारीख का बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 30, 2025 | 12:11 PM

30 नवंबर का इतिहास (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के साथ 30 नवंबर की तारीख का बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में इसी दिन प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं।

इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला होने का गौरव हासिल किया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।
1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया।
1939 : फिनलैंड पर सोवियत संघ की सेनाओं ने हमला किया। दरअसल, फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।
1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की।
1966 : कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।
2000 : प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
2004 : बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।
2008 : मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की।
2020 : पाकिस्तान में बस-वैन के बीच जोरदार टक्कर, 13 लोगों की झुलसकर मौत।
2021: अमेरिका के मिशिगन में ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में 15 वर्षीय बंदूकधारी ने चार छात्रों की गोली मारकर हत्या की।
2022: ओपन एआई ने चैटजीपीटी नामक चैटबॉट लॉन्च किया।

सम्बंधित ख़बरें

9 मार्च का इतिहास : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

प्रियंका चोपड़ा का अंतरराष्ट्रीय जलवा, अकादमी अवॉर्ड्स 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में हुआ नाम शामिल

6 मार्च का इतिहास: जब ‘युवा तुर्क’ चंद्रशेखर ने छोड़ा PM पद और दुनिया ने खोया टेनिस का दिग्गज

निक जोनस ने खोला प्रियंका चोपड़ा का बेडरूम सीक्रेट, बोले- ये बुरे सपने जैसा, मुझे ठंड पसंद और उन्हें…

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2023: गुजरात के सूरत में आग से प्रभावित रसायन फैक्टरी से सात कर्मचारियों के शव बरामद।
2024: चक्रवात ‘फेंगल’ के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रुका।

Know important events in the history of november 30

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2025 | 12:11 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • priyanka chopra
  • Special Coverage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.