Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 मार्च का इतिहास: जब ‘युवा तुर्क’ चंद्रशेखर ने छोड़ा PM पद और दुनिया ने खोया टेनिस का दिग्गज

6 March History: आज का दिन भारतीय राजनीति से लेकर खेल जगत तक के लिए ऐतिहासिक है। जानें क्यों 6 मार्च को पूर्व PM चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया और टेनिस स्टार फ्रेड स्टोल की यादें क्यों ताजा हुईं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 06, 2026 | 11:22 AM

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Historical Events Of 6 March: इतिहास के पन्नों में 6 मार्च की तारीख कई बड़ी उथल-पुथल की गवाह रही है। भारतीय राजनीति के ‘युवा तुर्क’ कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से लेकर टेनिस के महान खिलाड़ी फ्रेड स्टोल तक, इस तारीख का महत्व गहरा है।

चंद्रशेखर का इस्तीफा और समाजवादी आंदोलन

6 मार्च 1991 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। चंद्रशेखर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान ही समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए थे। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर ने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक की अल्प अवधि के लिए प्रधानमंत्री पद संभाला। उन्होंने इस्तीफा तो दरअसल 6 मार्च 1991 को ही दे दिया था, लेकिन उन्हें अगली व्यवस्था होने तक इस पद पर बने रहने का दायित्व सौंपा गया था।

खेल: फ्रेड स्टोल का निधन और पैरालंपिक विवाद

रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को पेरिस में हो रहे पैरालंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने से छह मार्च 2024 को रोक दिया गया और इन्हें प्रतियोगिता में तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में प्रतिस्पर्धा की मंजूरी दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

5 मार्च का इतिहास: गांधी-इरविन समझौता और सविनय अवज्ञा आंदोलन का अंत; जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं

National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग

World Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून

World Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए, पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा तय नियमों से अधिक सख्त सीमाएं निर्धारित कीं। आईओसी ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के खिलाफ दिसंबर 2023 में फैसला किया था।

छह मार्च 2025 को दो बार के ग्रैंड स्लैम एकल विजेता और ऑस्ट्रेलिया की तीन बार डेविस कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे फ्रेड स्टोल का 86 वर्ष की उम्र में मेलबर्न में निधन हो गया। स्टोल ने 1965 में फ्रेंच ओपन और 1966 में अमेरिकी ओपन का एकल खिताब जीता था। इसके बाद वह विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए थे। उन्होंने ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में 10 पुरुष युगल और सात मिश्रित युगल भी जीते।

देश-दुनिया के इतिहास में छह मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1508 : हुमायूं का काबुल में जन्म।

1775 : रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।

1902 : स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1957 : घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1991 : प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

2004 : उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित परमाणु कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।

2019 : अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में मुख्य हवाई अड्डे के निकट एक निर्माण कंपनी पर आतंकियों द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में 17 लोगों की मौत।

2020 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार्यक्रम में आईएसआईएस के आतंकियों की गोलीबारी में 32 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

2022 : सीरिया में आतंकवादियों ने सैन्य बस पर हमला किया, 13 सैनिकों की मौत।

2023 : इंडोनेशिया में भूस्खलन से 11 की मौत, दर्जनों लापता

2025 : दो बार के ग्रैंड स्लैम एकल विजेता और ऑस्ट्रेलिया की तीन बार डेविस कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे फ्रेड स्टोल का 86 वर्ष की उम्र में निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

History of 6 march pm chandra shekhar resignation fred stolle death updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2026 | 11:22 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.