Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 अक्टूबर का इतिहास: 163 साल पहले इसी दिन दर्ज की गई थी दिल्ली की पहली प्राथमिकी

Historical Events of 18 October: दिल्ली के पुलिस इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि शहर की पहली प्राथमिकी इसी दिन 1861 में दर्ज की गई थी।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 18, 2025 | 01:30 PM

18 अक्टूबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि शहर की पहली प्राथमिकी इसी दिन 1861 में दर्ज की गई थी। यह मामला सब्जी मंडी थानाक्षेत्र में ’45 आने’ यानी लगभग 2.80 रुपये मूल्य के घरेलू सामान की चोरी से जुड़ा था। जब शहर में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब दिल्ली, पंजाब प्रांत का हिस्सा था। उर्दू और फारसी प्रचलित भाषाएं थीं और अदालत तथा पुलिस दस्तावेज़ में इनका उपयोग किया जाता था। प्राथमिकी का कुछ हिस्सा उर्दू में, कुछ फारसी में लिखा गया था। इसे सब्जी मंडी थाने के अधिकार क्षेत्र में कटरा शीश महल के निवासी मोहम्मद ए.आर. खान के बेटे मैउद्दीन ने पंजीकृत कराया था। यह मामला चोरी का पहला पंजीकृत मामला है।

चोरी की गई वस्तुओं में महिलाओं के कपड़े, एक हुक्का, खाना पकाने के तीन छोटे बर्तन (देगची), एक कटोरा और अन्य सामान शामिल थे जिनकी अनुमानित कीमत उस वक्त ’45 आने’ थी। सब्जी मंडी क्षेत्र का इतिहास 1861 के भारतीय पुलिस अधिनियम के लागू होने से जुड़ा हुआ है। सब्जी मंडी, दिल्ली का पहला पुलिस थाना था, जिसे आधिकारिक तौर पर 18 अक्टूबर 1861 को स्थापित किया गया था। इसके अलावा 18 अक्टूबर का दिन देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। यह साल 2004 का 18 अक्टूबर का दिन था जब सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार कर चैन की सांस ली।

देश-दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

‘13 फरवरी को संसद में बम चलेगा’, दिल्ली को दहलाने के लिए मेल से आई धमकी, स्कूलों का भी किया जिक्र

पीरागढ़ी फ्लाईओवर मिस्ट्री: साजिश या खुदकुशी? कार में मिली 3 लाशों पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

9 February History: क्यों खास है 9 फरवरी? जानिए जनगणना का इतिहास

अकोला: नरनाला महोत्सव 15 से17 फरवरी, प्रकृति और संस्कृति का भव्य संगम; जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

1861 : ’45 आने’ यानी लगभग 2.80 रुपये मूल्य के घरेलू सामान की चोरी को लेकर दिल्ली की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई।
1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया।

1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना, जिसने 1927 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) का स्थान लिया।
1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन का वेस्ट आरेंज, न्यूजर्सी में निधन।
1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते राष्ट्र प्रमुख का पद छोड़ देना पड़ा।
1956 : महिला टेनिस में विश्व की जानी मानी खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का प्राग में जन्म।
1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन। वेनेरा4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला। इसने ग्रह के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पृथ्वी पर भेजी।
1972 : बहुउद्दश्यीय हेलीकाप्टर एसए 315 ने बेंगलूर की परीक्षण उड़ान भरी।
1980 : पहली हिमालय कार रैली को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से रवाना किया गया।
2004: कुख्यात दस्यु सरगना और तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।
2007 : आठ वर्ष के स्व:निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया। इस हमले में तो वह बच गईं लेकिन इसी वर्ष दिसंबर में उनकी हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2018 : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का निधन। उनका जन्म आज ही के दिन 1925 में हुआ था।
2024 : हमास ने अपने नेता याह्या सिनवार के गाजा में इजराइली बलों के हमले में मारे जाने की पुष्टि की।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Know historical events of 18 october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.