Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत संपादकीय: खामेनेई की मौत से बढ़ेगा खूनखराबा

Khamenei Death News: अयातुल्ला खामेनेई की कथित मौत के बाद मध्यपूर्व में तनाव बढ़ने और भारत पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता गहराती दिख रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 02, 2026 | 03:45 PM

Middle East conflict (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Israel tension: अमेरिका और इजराइल ने अपनी राह के सबसे बड़े रोड़े अयातुल्ला खामेनेई को परिवार सहित मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही 36 वर्षों से ईरान की सत्ता पर काबिज खामेनेई के शासन का अंत हो गया। इससे मध्यपूर्व में खूनखराबा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ‘मैक्सिमम प्रेशर 2.0’ नीति के तहत ईरान में परमाणु हथियार बनाने में लगी इकाइयों को नेस्तनाबूद करने पर उतारू हैं।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने संदेह जताया है कि ईरान परमाणु अस्त्र बनाने के करीब पहुंच रहा है। वह यूरेनियम का वेपन-ग्रेड संवर्धन करने के निकट बताया जा रहा है। अमेरिका और इजराइल पिछले कई महीनों से ईरान पर हमले की तैयारी कर रहे थे। ट्रंप प्रशासन लगातार ईरानी जनता को अपनी सरकार के खिलाफ उकसाता रहा है।

तेहरान में आर्थिक तंगी और सरकार के अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों का पुलिस, सेना और नेशनल गार्ड द्वारा कठोर दमन किया गया। जून 2025 में इजराइल ने ईरान की कुछ परमाणु इकाइयों को मिसाइल हमलों से क्षतिग्रस्त कर दिया था, हालांकि ईरान ने उनके पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाए।

सम्बंधित ख़बरें

नेतन्याहू के दफ्तर पर ईरान ने किया मिसाइल से हमला, इजरायल को लेकर IRGC का बड़ा दावा

ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, कई शहरों को कराना पड़ सकता है खाली

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट तानव के बीच आया पीएम मोदी का बयान, जताई चिंता

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको पर ईरान का ड्रोन अटैक, खतरनाक VIDEO आया सामने

ईरान समर्थित हिजबुल्लाह और हमास जैसे संगठनों को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इसके बावजूद इराक और यमन में ईरान समर्थक हूती जैसे संगठन सक्रिय हैं। ईरान शिया बहुल देश है, जबकि इजराइल ने सुन्नी अरब देशों से अपने संबंध मजबूत किए हैं।

अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई का सऊदी अरब ने समर्थन किया है, लेकिन उसने स्पष्ट किया है कि वह अपनी भूमि या वायुसीमा का उपयोग ईरान पर हमले के लिए नहीं होने देगा। चीन और रूस ने इस हमले की निंदा की है। इन दोनों देशों का ईरान में बड़ा आर्थिक और रणनीतिक निवेश है।

ये भी पढ़े: संपादकीय: भारी वेतन से तेलंगाना की तिजोरी पर बोझ, राज्य के आर्थिक अनुशासन पर उठ रहे हैं बड़े सवाल

मध्यपूर्व की अशांति से भारत भी चिंतित है। वहां 90 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। संघर्ष के माहौल में उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। ईरान भी अरब देशों में अमेरिकी सैनिक अड्डों पर मिसाइलें दाग रहा है।

भारत के पास केवल लगभग 74 दिनों का तेल भंडार है। यदि युद्ध भड़कता है और होरमुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति बाधित होती है, तो भारत को रूस से तेल आयात बढ़ाना पड़ सकता है। भारत के लिए स्थिति असमंजस की है, क्योंकि उसके ईरान और इजराइल दोनों से करीबी संबंध हैं। ईरान के चाबहार बंदरगाह के विकास में भारत ने निवेश किया है, जो व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, वहीं इजराइल के साथ भी मोदी सरकार ने आत्मीय संबंध मजबूत किए हैं।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Khamenei death middle east conflict impact india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Israel Iran Tension
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.