Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन 28 मार्च को टूटा था क्रिकेट में कपिल देव के सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड 

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 28, 2024 | 10:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: खेल जगत के लिए दो बड़ी घटनाओं से संबंधित है 28 मार्च का दिन। इसी दिन, कपिल देव (Kapil Dev) का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 434 विकेट का रिकॉर्ड टूटा, वहीं साइना नेहवाल बैडमिंटन के विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर की खिलाड़ी बन गईं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 28 मार्च 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सबीना पार्क में खेले गए मैच में अपने टेस्ट विकेट के खाते में 435वां विकेट जोड़ कर कपिल देव का 434 टेस्ट विकेट का रिकार्ड तोड़ा। साइना नेहवाल ने 28 मार्च 2015 को इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया। देश दुनिया के इतिहास में 28 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1930: तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैंटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।  

1965: मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।

सम्बंधित ख़बरें

वो खिलाड़ी जिसने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, विश्व विजेताओं को मात देकर रचा था इतिहास

कोच से बन गए मैनेजर…क्या गौतम गंभीर का हो गया डिमोशन? पूर्व दिग्गज कप्तान ने उठाए सवाल

IND vs AUS ODI: कपिल देव और मोहम्मद शमी के नाम का खौफ, डरते थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी में आकिब नबी का कमाल, हैट्रिक लेते ही कपिल देव के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

1979:अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।

2000: वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

2005: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।

2006: अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2007: अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।

2011: देश में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ताजा गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले 1706 हो गई।

2015: साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।

(एजेंसी)

Kapil dev record of 434 wickets in cricket was broken on march 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2024 | 10:00 AM

Topics:  

  • Kapil Dev

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.