PM मोदी आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा

PM Modi News: मिडिल-ईस्ट संकट पर पीएम मोदी आज राज्यसभा में बयान देंगे। उन्होंने तेल आपूर्ति सुरक्षित करने और 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए देश से एकजुट रहने की अपील की है।
PM Modi in Rajya Sabha
राज्यसभा में भाषण के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Rajya Sabha Speech: संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध से बने हालातों पर बयान देंगे। उन्होंने सोमवार को लोकसभा में ईरान से जुड़े संघर्ष पर करीब 25 मिनट तक अपनी बात रखी थी।

मोदी ने कहा था कि इस युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर जो चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी है, उसका असर लंबे समय तक रह सकता है। ऐसे में हमें तैयार रहने और एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कोरोना काल में भी देश ने मिलकर ऐसी मुश्किलों का सामना किया था।

27 की बजाय 41 देशों से आयात

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी न हो। इसके लिए अब 27 की बजाय 41 देशों से आयात किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में रहने वाले लगभग एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि संकट की स्थिति में भारतीयों की सुरक्षा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता रही है। पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3.72 लाख से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं।

ईरान से एक हजार भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। इनमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं। खाड़ी के देशों में हजारों भारतीय विद्यार्थी पढ़ते हैं। सीबीएसई ने ऐसे सभी भारतीय स्कूलों में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। छात्रों की पढ़ाई लगातार चलती रहे इसके लिए सीबीएसई उचित कदम उठा रही है।

युद्ध के बीच भारतीयों की सुरक्षित वापसी

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा चुका है। इनमें से करीब 1,000 भारतीयों को ईरान से निकाला गया जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान कुछ भारतीयों की मौत और कई के घायल होने की दुखद खबरें भी सामने आई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com