Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दो जून: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक

  • By navabharat
Updated On: Jun 02, 2023 | 03:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दो जून वह दिन है जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं। छह फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई।  लंदन में 21 अप्रैल, 1926 को पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई। वर्ष 1936 में उनके पिता के गद्दी संभालने के बाद यह स्पष्ट था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी। वर्ष 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से विवाह किया था।

आठ सितंबर 2022 में उनकी मृत्यु तक वह यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल देशों की महारानी थीं। उनका 70 वर्ष और 214 दिन का शासन किसी भी ब्रिटिश सम्राट/सम्राज्ञी का सबसे दीर्घ और किसी भी महिला राष्ट्राध्यक्ष के रूप में रिकार्ड में दर्ज सबसे लम्बा शासनकाल है। देश-दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नवनीत राणा को फर्जी जाति प्रमाण पत्र केस में मिली क्लीन चिट, अमरावती चुनाव से जुड़ा था मामला

Gmail यूजर्स अलर्ट! क्या आपके ईमेल से AI हो रही है ट्रेन? प्राइवेसी को लेकर बढ़ी बड़ी चिंता

मास्टर शेफ इंडिया 9: कंटेस्टेंट ऋतु ने शेफ विकास खन्ना पर डाले डोरे, रणवीर-कुणाल ने लिया मजे

‘समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’, रूसी तेल टैंकर जब्त होने पर भड़के पुतिन, बने युद्ध जैसे हालात

1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।

1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणिरत्नम का जन्म। 

1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा। 

1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्म गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।

1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का निधन।

2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया। 

2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

2014: तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।

June 2 coronation of queen elizabeth ii of britain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2023 | 03:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.