1 जून का इतिहास : दो बड़ी घटनाएं, जब नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या और नरगिस का जन्मदिन भी आज
1 June History: 1 जून इतिहास में नेपाल राजमहल हत्याकांड और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस के जन्मदिन के लिए याद किया जाता है। यह दिन राजनीति और सिनेमा दोनों में विशेष महत्व रखता है।
- Written By: अंकिता पटेल
नेपाल राजमहल हत्याकांड, नरगिस, इतिहास,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nepal Royal Massacre History: एक जून का दिन पड़ोसी देश नेपाल में घटी एक दर्दनाक घटना के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए।
राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह देश के नए राजा बने। एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। इस दिन नरगिस का जन्मदिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: मौत बेचने वालों पर कब लगेगी लगाम? मौत के मुंह में ले जाने वाली विषैली शराब
नवभारत विशेष: केबल कार सफर को सुरक्षित बनाया जाए, पर्यटकों को न बनाएं खतरों के खिलाड़ी
Navabharat Nishanebaaz: बढ़ी जवान रहने की चाह, ट्रंप-पुतिन विज्ञान की राह
डॉक्टर बनना चाहती थीं Nargis, लेकिन एक स्क्रीन टेस्ट ने बदल दी जिंदगी, बनीं भारतीय सिनेमा की अमर एक्ट्रेस
1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस का जन्म।
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डेक्कन क्वीन को बंबई वीटी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 : अस्पृश्यता (निवारण) कानून अस्तित्व में आया।
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और देश को नया नाम जिम्बाब्वे मिला।
1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।
1996 : एच डी देवेगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: मौत बेचने वालों पर कब लगेगी लगाम? मौत के मुंह में ले जाने वाली विषैली शराब
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इनकार किया।
2014 : नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2024 : दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद से मुक्त कराने वाली एएनसी पार्टी को राष्ट्रीय चुनाव में बहुमत नहीं मिला।
2025: यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस के 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
