Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन इंदिरा गांधी बनीं थी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, जानें 19 जनवरी का इतिहास

1966 में वह 19 जनवरी का ही दिन था, जब इंदिरा गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी ने कुर्सी संभाली थी।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 19, 2025 | 01:55 PM

19 जनवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: साल के पहले महीने का 19वां दिन भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी जगह रखता है। 19 जनवरी 1966 को ही इंदिरा गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार वह कुर्सी संभाली जो उनके पिता जवाहरलाल नेहरू के पास थी। वे 1967 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।

इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। दृढ़ निश्चयी और अपने इरादों की पक्की इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी को उनके कुछ कठोर और विवादास्पद फैसलों के कारण याद किया जाता है। 1975 में आपातकाल की घोषणा और 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले उनके जीवन पर भारी पड़े। आपातकाल के बाद जहां उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी वहीं स्वर्ण मंदिर में सेना भेजने के फैसले की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान देकर चुकानी पड़ी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 जनवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

क्या है इंदिरा का ‘जीप-खच्चर मॉडल’? जिसे मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया हथियार, संसद से किया जोरदार प्रहार

19 जनवरी का इतिहास : इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, अतीत के पन्नों से जानें आज का महत्व

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

19 नवंबर का इतिहास: भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन

1597 : मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह का निधन।

1883 : नार्थ सी में जर्मन स्टीमर सिंब्रिया और ब्रिटिश स्टीमर सुलतान के बीच टक्कर से 340 लोगों की मौत।

1905 : हिन्दू दार्शनिक देबेन्द्रनाथ टैगोर ने अंतिम सांस ली।

1942 : जापान की सेना ने बर्मा की राजधानी रंगून से 235 मील दक्षिण पूर्व में स्थित तटीय बंदरगाह तिवोय पर कब्जा किया।

1966 : तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के बाद इंदिरा गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया।

1968 : कोलंबिया और सोवियत संघ के बीच 20 वर्ष के अंतराल के बाद राजनयिक संबध बहाल।

1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग ही ने उत्तर कोरिया के साथ एकीकरण और युद्ध टालने जैसे विषयों पर बातचीत की पेशकश की।

1987 : नारायण दत्त ओझा ने रात के दस बजे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और दो घंटे बाद ही रिटायर हो गए।

1988 : हिलने और बोलने में असमर्थ लेखक क्रिस्टोफर नोलन की आत्मकथा को विटब्रेड बुक ऑफ द ईयर चुना गया। नोलन ने अपने माथे पर ‘यूनीकोर्न स्टिक’ बांधकर कंप्यूटर पर अपने विचारों को किताब की शक्ल दी। इस दौरान उनकी मां उनके सिर को सहारा देती थीं।

1990 : आचार्य रजनीश का पुणे में निधन। उन्हें सदा एक विवादास्पद रहस्यदर्शी, गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया।

1990 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के साथ क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध के बावजूद इंग्लैंड से 15 क्रिकेटरों का दल जोहानिसबर्ग पहुंचा।

2006 : अल जजीरा ने करीब दो बरस बाद ओसामा बिन लादेन का आडियो टेप जारी किया, जिसमें अमेरिका पर और हमलों की तैयारी की बात कही गई थी। इससे पहले दिसंबर 2004 में लादेन का इस तरह का संदेश जारी किया गया था।

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2024 : तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं के बीच वितरण के लिए एक लाख लड्डू भेजे।

2024 : गुजरात के सूरत की मजिस्ट्रेट अदालत ने भाजपा विधायक हार्दिक पटेल को दिसंबर 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले प्राधिकार द्वारा दी गई अनुमति का उल्लंघन कर राजनीतिक भाषण देने के मामले में बरी किया।

(एजेंसी)

Indira gandhi became first woman prime minister of country on this day know history of 19 january

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Indira Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.