Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 मई का इतिहास : आज ही के दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा इलाज के लिए जर्मनी के बाड नॉउहेम नामक स्थान पर गए थे और 19 मई 1904 को वहीं उन्होंने अंतिम श्वांस ली। जमशेदजी ने 1868 में टाटा समूह की स्थापना की।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 19, 2025 | 12:47 PM

19 मई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : इतिहास में 19 मई का दिन एक खास वजह से दर्ज है। अन्य बहुत सी घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को मापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। वर्ष 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था।

भारतीय उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा इलाज के लिए जर्मनी के बाड नॉउहेम नामक स्थान पर गए थे और 19 मई 1904 को वहीं उन्होंने अंतिम श्वांस ली। जमशेदजी ने 1868 में टाटा समूह की स्थापना की, जो आगे चलकर भारत का सबसे बड़ा और प्रभावशाली उद्योग समूह बना। 1903 में उन्होंने भारत के पहले लग्ज़री होटल, ताज महल पैलेस होटल (मुंबई), की शुरूआत की जो देश की बेहतरीन इमारतों में गिना जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

सम्बंधित ख़बरें

5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन

World Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें

4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी

3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास

1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी। 1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म।
1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।
1936 : ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।
1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इजराइली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
2002 : चार सदियों की दास्ता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2008 : भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
2008 : भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,01,139 हुई, मृतक संख्या 3,163 के पार।
2023 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की।
2024 : मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 27 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के मुताबिक)

Important events in history on may 19

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 12:47 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.