Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंदोलनकारी किसानों की मौत से कैसे अनजान रह सकती है सरकार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 03, 2021 | 11:43 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

जिस किसान आंदोलन ने केंद्र की मोदी सरकार को घुटने पर ला दिया, वह सरकार आंदोलनकारी किसानों की मृत्यु से कैसे अनजान रह सकती है? उसका अनभिज्ञता दिखाना नौटंकी ही है. जिस समय किसानों की जान जा रही थी, तब क्या सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी कुंभकर्ण की नींद में सोई हुई थी? केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर का यह कहना असंवेदनशीलता है कि किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों का कोई आंकड़ा सरकार के पास नहीं है. ऐसे में वह प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने पर भी विचार नहीं कर रही है, वित्तीय सहयोग का सवाल ही पैदा नहीं होता. यदि सचमुच ऐसी बात है तो इसका मतलब ही हुआ कि सरकार और उसका प्रशासन बेहद लापरवाह हैं. किसान आंदोलन सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. उसकी लगातार इस पर निगाह बनी हुई थी. ऐसे में 700 से ज्यादा किसानों की मौत की उसे  भनक नहीं होने की बात किसी के गले नहीं उतर सकती. यह तो हो ही नहीं सकता कि किसान पुलिस के बल प्रयोग, बीमारी, भीषण ठंड की वजह से मरते रहे और सरकार को खबर ही नहीं हुई! आखिर सरकार इतना सफेद झूठ क्यों बोल रही है?

कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने संसद में यह बयान देकर किसानों का अपमान किया है कि उसे आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की संख्या का पता नहीं है. जब सरकार को मृत किसानों की संख्या ही नहीं मालूम तो वह किस तरह से कोरोना में जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े एकत्रित कर पाएगी? कोरोना के दौरान 50 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है जबकि सरकार कुछ लाख लोगों की संख्या बता रही है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलती है. सरकार के इस बयान पर कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत का कोई डेटा उसके पास नहीं है, कांग्रेस सांसद दीपेंद्रसिंह हुड्डा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या ये बात सरकार सच्चे और शुद्ध मन से कह रही है? अगर सरकार के पास किसान आंदोलन से जान की कुर्बानी देनेवाले करीब 700 किसानों का आंकड़ा नहीं है तो मैं सरकार को ये आंकड़ा देने को तैयार हूं. सरकार सभी दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि दे और किसान परिवारों को मुआवजा व नौकरी दे.

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara: फाइलों में दफन हुआ मजदूरों का हक; सात महीने बाद भी जिला समिति नहीं निपटा सकी लंबित प्रस्ताव

उज्जैन में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देंगे कांग्रेस विधायक, जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन

नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी केंद्र पर हंगामा, सांसद और किसानों के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो

MP में आज कांग्रेस का ‘महाजाम’, किसानों के मुद्दों को लेकर NH-52 पर जगह-जगह आंदोलन

चिदंबरम की कड़ी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार आंदोलन के दौरान जान गंवानेवाले किसानों की सरकार के बारे में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह से पूछ सकती है, जिनके नेतृत्ववाली सरकार ने इनका आंकड़ा तैयार किया था. इसके आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार अपने सूचना मंत्री से कह सकती है कि वह पुराने अखबार खंगालें और राज्यों में किसानों की मौत की खबरों से आंकड़े जुटाएं.

संयुक्त किसान मोर्चा ने निंदा की

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मरे किसानों के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर संसद में केंद्र सरकार के जवाब की संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आलोचना की और उन परिजनों को वित्तीय सहायता देने की अपनी मांग दोहराई. एसकेएम ने आरोप लगाया कि सरकार औपचारिक वार्ता शुरू नहीं कर प्रदर्शनकारी किसानों को बांटने का प्रयास कर रही है.

How can the government remain unaware of the death of the agitating farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2021 | 11:43 AM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • kisan aandolan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.