MP में आज कांग्रेस का ‘महाजाम’, किसानों के मुद्दों को लेकर NH-52 पर जगह-जगह आंदोलन
Protest For Farmers Issue In MP: कांग्रेस आज नेशनल हाईवे 52 पर चक्काजाम करेगी। किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ये आंदोलन कर रही है। पार्टी की सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Congress Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस आज PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत पार्टी आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर 7 अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम करेगी। आंदोलन की शुरुआत इंदौर से सुबह 10:30 बजे होगी।
इंदौर के पिगडंबर क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। पार्टी ने आंदोलन को लेकर व्यापक तैयारी की है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों के शामिल होने का दावा किया है।
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन
कांग्रेस का कहना है कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने किसानों से गेहूं खरीदी को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं किए। पार्टी के अनुसार 2700 रुपए प्रति क्विंटल का वादा करने के बावजूद अब 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है। साथ ही उत्पादन और सरकारी खरीदी के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
वेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
MP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित
ये है कांग्रेस की मांग
- गेहूं खरीदी में अव्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए
- स्लॉट बुकिंग की अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए
- खरीदी में देरी से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए
- किसानों को उनकी उपज का पूरा और न्यायसंगत मूल्य सुनिश्चत किया जाए
प्रदर्शन से प्रभावित होंगे ये जिले
मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस प्रदर्शन से शाजापुर, खलघाट, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर और गुना समेत 11 जिले प्रभावित होंगे। इन जिलों में 747 किमी क्षेत्र में जगह-जगह चक्काजाम किया जाएगा। किसानों के समर्थन में पार्टी यह आंदोलन कर रही है। कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को पीले चावल बांटकर प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।
ट्रैफिक डायवर्जन लागू
धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। NH-52 पर चलने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मानपुर, इंदौर और देवास की ओर आने-जाने वाले चार पहिया वाहनों को राऊ सर्कल, पीथमपुर, भंवरकुआ और विशालत चौराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें
भारी वाहनों के लिए उज्जैन, बदनावर, लेबड़ और महेश्वर-कसरावद मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जाम वाले क्षेत्रों से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
