Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

28 जनवरी का इतिहास: आज ही हुआ था अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की हुई थी मौत

28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर ही इसमें विस्फोट हो गया और उसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 28, 2025 | 12:09 PM

28 जनवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 28 जनवरी की तारीख दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 28 जनवरी 1986 को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के 73 सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था।

दूसरी बड़ी घटना 28 जनवरी 1998 की है, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम) की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

28 जनवरी 2022 को इराक में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दागे गए रॉकेट इराकी एयरवेज के प्रतीक्षा क्षेत्र में खड़े विमानों पर गिरे।

28 जनवरी 1900 को फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा का जन्म हुआ था। वह भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) थे। उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। 1949 में उन्हें भारतीय सेना का सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह आजाद भारत के फील्ड मार्शल बनने वाले पहले सैन्य अधिकारी थे। 15 फ़रवरी 1993 को उनका निधन हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1813 : ब्रिटेन की मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन के रोमांटिक उपन्यास ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ का पहली बार प्रकाशन हुआ। इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत।

1865 : लाला लाजपत राय का जन्म।

1898 : सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।

1900 : फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा का जन्म।

1933 : चौधरी रहमत अली ख़ां ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया।

1961 : घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलुरु में आधारशिला रखी गई।

1980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पद्मिनी’ का जलावतरण।

1986 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।

1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 : अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

2002 : खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा। विमान में सवार सभी 92 लोगों की मौत।

2002 : पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन ने अमेरिका के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर में 42 लोगों की मौत।

2005 : पुर्तग़ाल सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2010 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दी गई।

2020 : पाकिस्तान में लाहौर की एक इत्र फैक्टरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण आग लगने से दो महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

History of january 28 american space shuttle challenger crash all seven astronauts died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 12:09 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Spotify ने लॉन्च किया नया फीचर, अब बिना थर्ड-पार्टी ऐप के ट्रांसफर करें अपनी प्लेलिस्ट

2

मोदी स्टोरी पर शेयर हुआ धर्मेंद्र का पराठे वाला वीडियो, एक्टर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि

3

आज का राशिफल 25 November 2025: आज बजरंगबली की कृपा से इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

4

नीम करोली बाबा ने बताया ब्रह्म मुहूर्त में करें ‘ये’ काम, धन-दौलत आने के बनने लगेंगे शुभ योग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.