Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 मई का इतिहास: आज ही के दिन बछेंद्री पाल बनी थीं देश की पहली महिला पर्वतारोही, रचा था इतिहास

भारत की बछेंद्री पाल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहुंचीं और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। जानिए 22 मई का पूरा इतिहास...

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 22, 2025 | 12:31 PM

बछेंद्री पाल

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 22 मई के दिन के नाम पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। भारत की बछेंद्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा करने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1772 : राजा राममोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

23 January History: खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 

22 January History:उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स, उनके दो बेटों को जिंदा जलाया

21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

20 जनवरी का इतिहास : पहली बार सिनेमेटोग्राफर को मिला दादासाहब फाल्के पुरस्कार

1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई (अब मुंबई) में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी। यह देश का पहला स्टेडियम था।

1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई।

1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1984 : बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।

2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकंप में दो हजार से अधिक लोग मारे गये।

2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2021 : हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन।

21 मई का इतिहास: आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई थी हत्या, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

2023 : गुयाना के स्कूल छात्रावास में आग लगने से 19 छात्राओं की मौत।

2024 : नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फलस्तीन को बतौर देश मान्यता दी।

(एजेंसी)

History of 22 may bachendri pal first indian woman mountaineer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • historical event
  • History Of The Day
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.