-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Important Events In History On May 21
21 मई का इतिहास: आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई थी हत्या, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

21 मई का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इक्कीस मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।
इक्कीस मई को ही 18 बरस की एक दुबली पतली सी लड़की ने सारी दुनिया की सुंदरियों को पीछे छोड़कर देश के लिए खूबसूरती का सबसे बड़ा तमगा हासिल किया। सुष्मिता सेन ने 21 मई को ही ब्रह्मांड सुंदरी (मिस यूनिवर्स) का खिताब अपने नाम किया था। 21 मई 2024 को पश्चिम जर्मनी के लिए 1966 के फुटबॉल विश्व कप फाइनल सहित चार विश्व कप में खेलने वाले कार्ल-हेंज श्नेलिंगर का जर्मनी के कोलोन में 85 साल की उम्र में निधन हो गया। बाएं छोर से डिफेंडर के रूप में खेलने वाले श्नेलिंगर ने पश्चिम जर्मनी के लिए 1958, 1962, 1966 और 1970 के विश्व कप में 17 मैच खेले। उन्होंने कुल मिलाकर 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
देश और दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
2 अगस्त का इतिहास: विश्वनाथन आनंद ने रचा था इतिहास, तिरंगे के डिज़ाइनर पिंगली वेंकैया का भी जन्मदिन
1 अगस्त का इतिहास : असहयोग आंदोलन: छात्रों, वकीलों और श्रमिकों ने मिलकर दी अंग्रेजों को चुनौती
1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1819 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई। इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।
1904 : पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।
1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पैरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।
1935 : क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह। तीस हजार से अधिक लोगों की मौत।
1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ। मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ। 1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।
1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं।
1996 : प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।
1998 : बत्तीस वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
2002 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच।एम। इरशाद को छह महीने कारावास की सजा।
2003 : विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
2021 : प्रसिद्ध पर्यावरणविद और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन।
2024 : पश्चिम जर्मनी के लिए 1966 के फुटबॉल विश्व कप फाइनल सहित चार विश्व कप में खेलने वाले कार्ल-हेंज श्नेलिंगर का जर्मनी के कोलोन में 85 साल की उम्र में निधन।
(एजेंसी इनपुट के मुताबिक)
Important events in history on may 21
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Aug 03, 2026 | 05:53 PMठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 05:52 PMजब लगे कि आप बिहार को समझ गए, बिहार आपको झटका देता है; प्रशांत किशोर की जीत के बाद वायरल हुआ यह VIDEO
Aug 03, 2026 | 05:49 PMबन गए थे 200 किलो लड्डू, जश्न की थी तैयारी…मोदी के बॉस की सीट पर BJP के साथ हुआ 2015 वाला खेला!
Aug 03, 2026 | 05:43 PMWaste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
Aug 03, 2026 | 05:41 PMठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Aug 03, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














