आज की ताजा खबर 26 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: मिडिल ईस्ट में पिछले 27 दिनों से जारी भीषण संघर्ष के बीच आज गुरुवार को इजरायल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है।
Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)

Breaking News Today: मिडिल ईस्ट में पिछले 27 दिनों से भीषण संघर्ष जारी है। इस बीच आज गुरुवार को इजरायल ने एक बड़ा दावा किया है। एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की इजरायली हमले में मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यह हमला ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ। तंगसीरी ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना शाखा का नेतृत्व कर रहे थे। एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि कमोडोर तंगसीरी होर्मुज को बंद कराने की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ईरान एक बेहतरीन नेगोशिएटर- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे (ईरान) डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, मैं नहीं। वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, और जिसने भी देखा होगा कि वहां क्या हो रहा है, वह समझ जाएगा कि वे डील क्यों करना चाहते हैं। लेकिन वे कहते हैं, हम उनसे बात नहीं कर रहे हैं... वे बेवकूफ नहीं हैं। वे एक तरह से बहुत स्मार्ट हैं। वे बेहतरीन नेगोशिएटर हैं। वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।

असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा विश्वास है कि इस बार एक ऐतिहासिक नतीजा भाजपा के पक्ष में आने वाला है।

CM नीतीश ने फुलवारीशरीफ में कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरुवार, (26 मार्च, 2026) को राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

टीएमसी प्रमुख का बीजेपी पर हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अब उनसे कहा जा रहा है कि वे अपने राज्य में मीट नहीं खा सकते, अंडे नहीं खा सकते, बंगाली नहीं बोल सकते, और अगर वे बंगाली बोलते भी हैं, तो उन्हें बांग्लादेशी माना जाएगा। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, पीटा जाएगा।किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इसके लिए लड़ाई नहीं लड़ी, और मैंने अकेले सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी।

नवी मुंबई के डेकोरेशन गोदाम में लगी आग

नवी मुंबई में एक मंडप और डेकोरेशन गोदाम में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ईरान हमसे डील करने की गुजारिश कर रहा है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि ईरानी नेगोशिएटर बहुत अलग और "अजीब" हैं। वे हमसे डील करने के लिए "गुज़ारिश" कर रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए क्योंकि उन्हें सैन्य दृष्टि से खत्म कर दिया गया है, और वापसी का कोई मौका नहीं है, और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ़ "हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं।

सीएम योगी ने गोरखपुर में टेक्नोलॉजी पार्क का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) के तहत बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया।

ईरानी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को इजरायल ने मार गिराया

मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक इजरायल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, इस हमले को लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रिलायंस टेलीकॉम केस में CBI की बड़ी कार्रवाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने Reliance Telecom Ltd. से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने इस केस में कंपनी के तत्कालीन निदेशक सतीश सेठ और गौतम बी. दोशी समेत कुछ अज्ञात लोक सेवकों और अन्य व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।

सिर्फ 60 मिनट में हटेगी पोस्ट! पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर सरकार सख्त

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे ऊर्जा संसाधनों को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इन अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार अब आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट हटाने की समय सीमा घटाकर 3 घंटे से 1 घंटा करने पर विचार कर रही है।

रामनवमी पर उत्तम नगर कड़ी सुरक्षा, 650 जवान तैनात

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में राम नवमी के मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहती। यही वजह है कि पूरे इलाके को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। इस सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

ईरान ने US बेस को बनाया निशाना, 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत

खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात सामान्य होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों में भारी नुकसान हुआ है। The New York Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन हमलों का असर गंभीर रहा है। खासतौर पर कुवैत में स्थित अमेरिकी बेस पर हमले के दौरान अमेरिका के छह सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा

दिल्ली में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नीलकंठ वर्णी की 108 फीट ऊंची मूर्ति, जिसमें युवा स्वामीनारायण को दिखाया गया है, आज की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

बजरी लदे ट्रक से बस की टक्कर, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक और निजी ट्रैवल बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कई लोग जिंदा जल गए।

बांग्लादेश: पद्मा नदी बस हादसे में अब तक 23 की मौत

बांग्लादेश के एक यात्री बस के फिसलकर पद्मा नदी में गिरने की वजह अब तक 23 लोगों की जान चली गई है। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह राजबाड़ी से ढाका की ओर जा रही थी।

पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके

पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 थी।

बांग्लादेश में ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में गिरी, 16 की मौत

बांग्लादेश में एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर उस समय हुई, जब बस एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान, बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे पद्मा नदी में जा गिरी।

पाक-अफगान सीमा पर सीजफायर खत्म होते ही गोलीबारी शुरू, दो नागरिकों की मौत

ईद के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थायी सीजफायर खत्म बुधवार को खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद दोनों देशों की सीमा पर एक बार फिर हिंसा भड़क उठी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com