दो अगस्त को विश्वनाथन आनंद ने जीती थी विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप, जानें आज से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं
आज ही के दिन साल 1858 में ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।
- Written By: किर्तेश ढोबले
(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश में खेलों के इतिहास में दो अगस्त का दिन एक खास महत्व रखता है। दरअसल यही वह दिन है जब 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे। दो अगस्त की अन्य घटनाओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म भी दो अगस्त को ही हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1763 : मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790 : अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
1831 : नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 : ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।
1870 : लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।
1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ की रचना करने वाले पिंगलि वेंकय्या का जन्म।
यह भी पढे़ं:- आज ही के दिन हिली अंग्रेजी शासन की नींव, महात्मा गांधी ने की थी असहयोग आंदोलन की शुरूआत, जानें 1अगस्त का इतिहास
1922 : चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।
1944 : तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।
1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।
1987 : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
1990 : इराक ने कुवैत पर हमला किया।
यह भी पढे़ं:- आज ही के दिन हुआ महान लेखक प्रेमचंद का जन्म, महात्मा गांधी ने छोड़ा था साबरमती आश्रम, जानें इतिहास
1990 : इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।
1999 : ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।
1999 : चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2001 : पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी
2010 : पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।
