- Hindi News »
- Special Coverage »
- July 31 Historical Events Munshi Premchand Birth Anniversary Mahatma Gandhi
आज ही के दिन हुआ महान लेखक प्रेमचंद का जन्म, महात्मा गांधी ने छोड़ा था साबरमती आश्रम, जानें इतिहास
आज ही के दिन साल 1940 में स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन हुआ। वहीं आज के दिन ही महात्मा गांधी ने 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया था। हालांकि उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है। 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश के स्वतंत्रता संग्राम में 31 जुलाई के दिन का खास महत्व है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी। इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया। गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।
देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1658: औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
1865: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
1880: प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।
1924: मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
1940: स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।
1948: भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
1980: हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन। 1982: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1992: नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।
1993: भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।
2006: फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
2006: श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए।
2007: भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2010: पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।
July 31 historical events munshi premchand birth anniversary mahatma gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
May 05, 2026 | 05:14 PMसोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच
May 05, 2026 | 04:59 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














