-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Global Slowdown Due To China Us Trade War
नवभारत विशेष: चीन-अमेरिका ट्रेड वार से विश्व में मंदी, क्या फिर शुरू हुई बुरे दौर की आहट
- Written By: दीपिका पाल
अमेरिका व चीन के बीच जो टैरिफ टकराव चल रहा है, उसका तीसरी दुनिया के देशों पर अधिक गहरा प्रभाव पड़ेगा। बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत ड्यूटी लगायी गई है। यह भारतीय निर्यात पर लगायी गई ड्यूटी से 11 प्रतिशत अधिक है।

चीन-अमेरिका ट्रेड वार से विश्व में मंदी (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: डोनल्ड ट्रंप ने पहली गोली चलाई और अब इस जंग में चीन भी शामिल हो गया है. उसने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए अमेरिकी गुड्स पर 34 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है. प्रभावी दर की अगर फरवरी व मार्च से तुलना की जाए, तो वह बहुत अधिक है. ऐसा प्रतीत होता है कि विश्व का सबसे बड़ा खरीदार और सबसे बड़ा विक्रेता (जिनकी मिलाकर ग्लोबल जीडीपी 40 प्रतिशत से अधिक है) एक-दूसरे के साथ व्यापार करने के इच्छुक नहीं हैं। यह भारत सहित शेष संसार के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि ग्लोबल सप्लाई चेन इन दोनों के इर्दगिर्द ही घूमती है।हालांकि तुलनात्मक दृष्टि से ट्रंप टैरिफ की मार (26 प्रतिशत) भारत पर कम पड़ी है, फिर भी नियति आय में छह माह में 8-10 बिलियन डॉलर का नुकसान होगा, लेकिन चीन की सख्त जवाबी कार्यवाही ने अनिश्चितता को अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. इस समय निवेशक डरे हुए हैं. निवेशक बैंक गोल्डमैन सैक्स का अनुमान अमेरिका में 35 प्रतिशत मंदी का है और उसके बड़े प्रतिद्वंदी जेपी मॉर्गन की भविष्यवाणी है कि इस साल ग्लोबल मंदी 60 प्रतिशत तक हो सकती है. अगर ग्लोबल मंदी होती है, तो यह भारत के लिए बहुत ही बुरे समय पर आएगी।
सस्ते श्रम की भरमार किंतु उद्योग कम
पिछली मंदी 2008-09 में आयी थी और वह भी पांच वर्ष के मजबूत विकास के बाद. इस समय हम धीमे पड़ते विकास के बीच में हैं. इसलिए सरकार को तुरंत कुछ करना होगा. ट्रंप को चीन का तुल्यभार चाहिए. एआई और सेमीकंडक्टर में हमारी महारत नहीं है, लेकिन हमारे पास सस्ते श्रम की भरमार है, लेकिन प्रतिस्पर्धा की तुलना में हमारा औद्योगिक एस्टेट बहुत छोटा है। निर्माण हब बनने के लिए हमें चंद औद्योगिक राज्यों पर ही नहीं, पूरे देश पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अमेरिका के साथ हमारा व्यापार धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन हमें विविधता लाने की आवश्यकता है. इसका अर्थ है कि अन्य देशों व ब्लॉक्स से व्यापार समझौते किए जाएं. चीन से हमारा सीमा विवाद अवश्य है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह निर्माणरत सुपरपॉवर है और इसलिए उससे संबंध बेहतर करने की जरूरत है।
महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी
अन्य देश अमेरिकी उत्पादों पर जो टैरिफ लगाते हैं, उसका एक चार्ट व्हाइट हाउस ने जारी किया है, जो हर किसी की जबान पर है- अमेरिकी निर्यात पर कम्बोडिया 97 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, वियतनाम 96 प्रतिशत, चीन 65 प्रतिशत इस चार्ट पर निरंतरत सवाल उठाए जा रहे हैं, दुनियाभर में ट्रंप समर्थक अमेरिकी श्रमिकों को खराब व्यापार समझौतों का पीड़ति समझते हैं. उन्हें लगता है कि उनके उद्योग समुद्र पार भेज दिए गए हैं और चीन में ‘गुलामों के वेतन पर कार्य कराया जा रहा है. अमेरिका के छोटे शहरों में लोगों को दो जून की रोटी के लिए दो या तीन जॉब्स करने पड़ रहे हैं, ऐसा उनका अनुमान है इसलिए ‘मागा वामपंथियों के लिए ताबड़तोड़ टैरिफ लगाने वाले ट्रंप श्रमिक वर्ग के ‘हीरो’ हैं और उन्हें इस बात से भी फर्क नहीं पड़ रहा है कि उन पर महंगाई की मार पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध
डोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप
ट्रंप के समर्थक उनके अंधभक्त से हैं, इसमें शक नहीं है कि इस समय जो अमेरिका बनाम चीन ट्रेड युद्ध चल रहा है, उसमें अन्य देश भी जल्द शामिल हो जाएंगे. इसका नतीजा क्या निकलेगा? दुनियाभर में मंदी, महंगाई व बेरोजगारी देखने को मिलेगी. ट्रंप ने 2 अप्रैल को चीन पर जितना टैरिफ लगाया था, उतना ही जवाब में चीन ने भी लगाया है। इससे इन दोनों देशों के बीच अधिकारिक तौर पर ट्रेड युद्ध आरंभ हो गया है. लेकिन इस युद्ध का नुकसान इन दोनों देशों तक सीमित नहीं रहने वाला है, अन्य देश भी इससे प्रभावित होंगे। डब्लूटीओ की भविष्यवाणी है कि अमेरिका द्वारा शुरू की गई जंग के कारण विश्व व्यापार सिकुड़ जाएगा।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका व चीन के बीच जो टैरिफ टकराव चल रहा है, उसका तीसरी दुनिया के देशों पर अधिक गहरा प्रभाव पड़ेगा। बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत ड्यूटी लगायी गई है। यह भारतीय निर्यात पर लगायी गई ड्यूटी से 11 प्रतिशत अधिक है. ट्रंप टैरिफ से अचानक अमेरिकी बाजारों में बांग्लादेशी गारमेंट्स की तुलना में भारतीय गारमेंट्स अधिक सस्ते हो गए हैं. एशिया में ट्रंप टैरिफ का सबसे अधिक प्रभाव वियतनाम पर पड़ेगा। अगर निवेशक भारत से अपना पैसा निकालेंगे, तो फोरेक्स मार्किट में डॉलर की मांग बढ़ जाएगी और रुपया कमजोर होगा. दामों को नियंत्रित रखना कठिन हो जाएगा. इसलिए यह जो व्यापार युद्ध छिड़ा है, उसे जीतेगा कोई नहीं, हारेंगे सब।
लेख- शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Global slowdown due to china us trade war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














