26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
First US Mooncraft: 26 अप्रैल अंतरिक्ष इतिहास का अहम दिन है, जब पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा। तकनीकी खराबी से संपर्क टूट गया, लेकिन यह मिशन इतिहास में दर्ज हो गया।
- Written By: अंकिता पटेल
पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
April 26 American Moon Mission: अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान 26 अप्रैल के दिन चंद्रमा की सतह पर उतरा था। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हालांकि इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका था।
देश-दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
सम्बंधित ख़बरें
29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी
नवभारत संपादकीय: देश की परीक्षा व्यवस्था बदलेगी? नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित
नवभारत विशेष: छात्रों से किए वायदों से मुकर रही है सरकार, मुंहजबानी आश्वासन से पीछे हट सकती है
28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
यह भी पढ़ें:-अब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत
1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘रेंजर-4’ ने चांद की सतह पर कदम रखा।
1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ।
1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची।
2025: ईरान के शाहिद राजाई बंदरगाह पर हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत, 750 से अधिक लोग घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
