Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: दम तोड़ रहे लोकतंत्र के आदर्श, हनी ट्रैप का गंभीर आरोप, मारपीट

महाराष्ट्र जैसे राज्य में जब 72 से ज्यादा अधिकारियों, पूर्व व वर्तमान मंत्री के हनी ट्रैप में फंसने और विधान भवन के प्रवेश द्वार पर बीजेपी-राकां समर्थकों की मारपीट व गाली-गलौज की खबरें परेशान करती है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 19, 2025 | 01:29 PM

महाराष्ट्र के विधान भवन में मारपीट (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: हमारे लोकतंत्र की गरिमा को कलंकित करने वालों को शर्म से डूब मरना चाहिए। महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील व गौरवपूर्ण राज्य में जब 72 से ज्यादा अधिकारियों, पूर्व व वर्तमान मंत्री के हनी ट्रैप में फंसने और विधान भवन के प्रवेश द्वार पर बीजेपी-राकां समर्थकों की मारपीट व गाली-गलौज की खबर आती है तो मन खिन्न हो उठता है। देश को आजादी मिले लगभग 78 वर्ष हो रहे हैं लेकिन क्या हमारे त्यागी-बलिदानी स्वाधीनता सेनानियों ने ऐसे निकृष्ट माहौल की कल्पना की थी जिसमें नैतिकता व आदर्श दम तोड़ते नजर आएंगे? विधान भवन की लॉबी में मछली बाजार जैसा दृश्य दिखाई देगा! जो भी हुआ, वह अत्यंत अशोभनीय है।

राजनेताओं से लेकर उच्चाधिकारियों की अय्याशी के सबूत पेन ड्राइव में होने का दावा करते हुए कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने विधानसभा में आरोप लगाया कि नाशिक, ठाणे और मंत्रालय हनी ट्रैप के अड्डे बन गए हैं। विधान परिषद में भी विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि हनी ट्रैप के जरिए गोपनीय सरकारी फाइलें और जानकारियां लीक की गई हैं। यह सरकार और प्रशासन के सम्मुख एक बड़ी चुनौती है। जनता की उम्मीद रहती है कि जनप्रतिनिधि उसकी समस्याएं हल करते हुए भलाई का काम करेंगे लेकिन उन्हें अपने झगड़े से फुरसत नहीं है। विधान भवन की लॉबी में बीजेपी के विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी (शरद पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर फ्रीस्टाइल हुई। भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की गई।

कार्यकर्ताओं को ऐसी छूट क्यों दी गई कि विधान भवन परिसर की गरिमा को अपनी गुंडागर्दी से कलंकित करें? उन्हें किसका वरदहस्त था? वहां बाहरी लोग बड़ी संख्या में एकत्रित कैसे हुए? क्या विधानसभा में भी विधायक सुरक्षित नहीं हैं? किसी प्लानिंग के तहत तो यह सब नहीं हुआ? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह विभाग है। वे ऐसे विधायकों को उचित हिदायत दें कि मर्यादा और शालीनता का हर हालत में पालन किया जाए तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। उल्लेखनीय है कि 2012 में क्षितिज ठाकुर व अन्य 5 विधायकों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की विधान भवन के प्रांगण में पिटाई की थी।

ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

तब तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 5 विधायकों को निलंबित करवाया था। आशा है विधानसभा अध्यक्ष इस समय हुई अशोभनीय घटना को भी गंभीरता से लेंगे। राज्य की समस्याओं और प्रश्नों पर चर्चा के लिए उचित माहौल बनना चाहिए। बहुमत होते हुए भी महायुति में तालमेल नजर नहीं आता। यही हाल विपक्ष के विधायकों का भी है। बहुचर्चित जनसुरक्षा विधेयक पर्याप्त चर्चा के बगैर ही पारित हो गया। इसमें सरकार की सफलता है या विपक्ष की कमजोरी? इस सत्र में बीजेपी विधायकों का ध्यान शिवसेना और खासतौर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नगर विकास विभाग को घेरने पर अधिक था।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Fight broke out in maharashtra vidhan bhavan over honey trap case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 01:28 PM

Topics:  

  • Honeytrap
  • Maharashtra Assembly
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक में बाढ़ का कहर: 70 साल पुराने रामसेतु की टूटी रेलिंग, मंत्री ने दिया नया पुल बनने का आदेश

2

शिवभोजन योजना पर संकट, बकाया 8.40 करोड़ रुपये, संचालक थाली परोसने के लिए उधार लेने को मजबूर

3

नवी मुंबई स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 महिलाएं मुक्त, मालिक सहित 2 गिरफ्तार

4

ठाणे में कंटेनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क पर गड्डा बना युवती की मौत का कारण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.