Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: टांय-टांय फिस्स हो गए पीके, एक भी सीट पर नहीं जीते

Prashant Kishor: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने व्यर्थ का दुस्साहस या मिसएडवेंचर किया। वह चुनावी थ्योरी बनाने तक ठीक थे, प्रैक्टिकल में जीरो थे। चुनाव में उनकी जनसुराज पार्टी का खाता तक नहीं खुला।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 18, 2025 | 12:55 PM

टांय-टांय फिस्स हो गए पीके (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने व्यर्थ का दुस्साहस या मिसएडवेंचर किया। वह चुनावी थ्योरी बनाने तक ठीक थे, प्रैक्टिकल में जीरो थे। चुनाव में उनकी जनसुराज पार्टी का खाता तक नहीं खुला। पिच पर आते ही क्लीन बोल्ड हो गए।’

हमने कहा, ‘क्रिकेट के समान चुनाव भी गेम ऑफ चान्स रहता है। या तो खिलाड़ी सेंचुरी मारता है या जीरो पर आउट हो जाता है। प्रशांत किशोर न तो बिहारकी जनता को समझे और न जनता उन्हें समझ पाई। उन्होंने जाति समीकरण साधने की बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मुद्दा बनाया। बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उनकी जनसुराज पार्टी के प्रत्याशियों को प्रलोभन देकर नाम वापस लेने के लिए कह रही है।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बिहार के ग्रामीण लोगों तक पीके की पार्टी पहुंची ही नहीं। लोगों को उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह और उम्मीदवार का नाम तक मालूम नहीं था। ऐसे में वोट कहां से मिलते? राज्य में कोई आधार नहीं था फिर भी 240 सीटों पर चुनाव लड़ना उनकी सनक नहीं तो और क्या था! यह कुछ ऐसी बात थी कि बौना आकाश छूने चला ! मैदानी राजनीति का कोई अनुभव नहीं था लेकिन चुनाव लड़ने की मस्ती चढ़ी। हवाई किला या ताश का महल टिकता नहीं, फूंक मारने से गिर जाता है।’

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

हमने कहा, ‘प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़े। उन्हें लगा कि राघोपुर से चुनाव में उतरेंगे तो वहीं फंसकर रह जाएंगे और पार्टी के प्रचार के लिए घूम नहीं पाएंगे। मोदी और शरद पवार ने कभी ऐसा नहीं किया। वह हमेशा चुनाव लड़े। यदि सेनापति ही पीछे हट जाए तो फौज क्या लड़ेगी? पीके नई राजनीति का विकल्प देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मतदाताओं ने उनके संकल्प को विफल कर दिया। अब कोई भी पार्टी उनसे चुनावी रणनीति नहीं बनवाएगी। जो खुद एक सीट जीतने की औकात नहीं रखता, वह दूसरों को क्या जिताएगा? उनकी पोल स्ट्रेटेजी की दुकान अब बंद ही समझो !’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Election strategist prashant kishors party jansuraj did not get a single vote

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2025 | 12:55 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Prashant Kishor

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 13 करोड़ का रोपवे: ट्रायल के दौरान ही धराशायी हुई रोहतास की उम्मीद

2

प्रकाश पर्व पर जायजा लेने पहुंचे थे CM नीतीश…तभी काफिले की गाड़ी ने DSP को मार दी टक्कर- VIDEO

3

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रोहतास का रोपवे…13 करोड़ से बना ट्रायल में ही हुआ धड़ाम, देखें VIDEO

4

मुंगेर में गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; 3 घंटे पैदल चलकर STF ने की छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार मिले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.