Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

14 मार्च का इतिहास: महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म, स्टीफन हॉकिंग का निधन

Einstein Hawking Day: 14 मार्च विज्ञान के इतिहास में खास दिन है। इसी दिन वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म हुआ व प्रसिद्ध भौतिकीविद् स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ, जिन्होंने ब्रह्मांड विज्ञान को नई दिशा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 14, 2026 | 10:57 AM

Einstein Hawking Theory of Relativity ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Einstein Hawking Theory of Relativity: विज्ञान के इतिहास में 14 मार्च का खास महत्व है। दरअसल इस दिन एक महान वैज्ञानिक का जन्म हुआ था और इसी दिन एक अन्य महान वैज्ञानिक ने दुनिया से विदा ले ली थी।

सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान एवं ऊर्जा का संबंध बताने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को हुआ था। वहीं अंतरिक्ष भौतिकी को नया स्वरूप देने वाले दूसरे महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन 14 मार्च 2018 को हुआ था।

दोनों ही वैज्ञानिकों की महान मेधा को निर्विवाद स्वीकार किया गया। हॉकिंग ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही क्वांटम ग्रेविटी एवं ब्रह्माण्ड विज्ञान का अध्ययन किया और वह आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद् बने।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: अब CEC के खिलाफ महाभियोग का प्रयास

नवभारत विशेष: हल नहीं हुआ ईरान के नये शासन का मसला

नवभारत निशानेबाज: दिमाग पर सवार होता शैतान तो खोजता युद्ध का मैदान

International Pi Day: ब्रह्मांड के हर पहिये में छिपा है यह रहस्यमयी नंबर, क्या आप जानते हैं इसका सच?

देश-दुनिया के इतिहास में 14 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1879 : सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म।

1883: महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

1913 : मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्काट्ट का जन्म।

1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ।

1939: स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की।

1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

यह भी पढ़ें:-‘सेफ जालना’ अभियान: नशे के खिलाफ जनजागरण, सुनील रायठड्डा बोले- समाज की भागीदारी जरूरी

1965: फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म।

1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

2013: शी चिनफिंग ने चीन की बागडोर संभाली।

2016: रूस ने सीरिया से अपनी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की।

2018 : कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान और गणित के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग का निधन। शारीरिक विकलांगता के बावजूद ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण शोध कार्य उनके संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति की मिसाल हैं।

2025 : पूर्व बैंकर मार्क कार्नी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Einstein birth anniversary stephen hawking death anniversary 14 march science history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • History Of The Day
  • Navbharat Editorial
  • Stephen Hawking Death Anniversary
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.