Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुआ था दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां, जानें 15 सितंबर का इतिहास

सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 15, 2024 | 12:30 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे।

छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए ही कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई।

देश दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: शिक्षक बने डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑनलाइन कामकाज से अध्यापन पर सीधा असर

WPL 2026 Opening Ceremony: हनी सिंह और जैकलीन की परफार्मेंस ने लूटी महफिल, दिखा सितारों का जलवा

कान से डालकर नाक से निकाली सीख! गांव के लड़के का अजीब टैलेंट देख उड़े लोगों के होश

क्या अनीत पड्डा और अहान पांडे हैं एक-दूसरे के बेहद करीब? स्वेटर ने खोली पोल, जानें कीमत

1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रेमलिन पहुंची।

1860 : एम विश्वेश्वरैया का जन्म।

1876 : उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।

1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।

1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को सबसे पहले किया पार, जानें 12 सितंबर का इतिहास

1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना।

1978 : आर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई.एफ.ए. शील्ड जीती।

1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट कर हत्या।

2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।

2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।

2022: स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की अनुभवी हाकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ और उपकप्तान राचेल हेंस ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से संन्यास की घोषणा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Doordarshan was launched on this day know the history of 15 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 12:30 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.