Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: धर्मेंद्र प्रधान का शानदार सत्कार, NDA सांसदों ने दिखाया दुलार

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पाग पहनाकर किए गए स्वागत पर व्यंग्य करते हुए प्रधान शब्द के अलग-अलग अर्थ व PM से जुड़े रोचक शब्दों के जरिए राजनीतिक कटाक्ष किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 30, 2026 | 08:32 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Dharmendra Pradhan BJP Welcome: पड़ोसी ने कहा, हमसे ‘निशानेबाज, केंद्रीय शिक्षामंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान का संसद भवन के मकर द्वार पर बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मंत्री को बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित सम्मान का प्रतीक ‘पाग’ पहनाकर सम्मानित किया। इससे ऐसा लगा मानो वह कोई रण जीतकर लौटे महान योद्धा हैं।’

हमने कहा, ‘प्रधान शब्द का अर्थ ही प्रमुख होता है। ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक के पद हमारे देश में हैं। मोदी स्वयं को प्रधान सेवक कहते हैं। ग्रामीण लोग ‘प्र’ का उच्चारण नहीं कर सकते इसलिए वह परधानमंत्री कहते हैं। गुजरात में प्रधानमंत्री को ‘मोटा प्रधान’ कहते हैं। इस पद पर कोई दुबला-पतला व्यक्ति भी बैठ जाए तो उसे गुजरातवासी मोटा प्रधान ही कहेंगे।

56 इंच का सीना रखने वाले मोदी मोटा प्रधान कहलाने के लिए सर्वथा योग्य हैं। उन्होंने देशवासियों से मिलेट या मोटा अनाज खाने की अपील भी की थी। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री को पंतप्रधान कहते हैं। यदि पीएम किसी तीर्थयात्रा या धार्मिक समारोह में साधु जैसा परिधान पहन लें तो उन्हें संत प्रधान भी कहा जा सकता है। चाहे पंत हों या संत, उनके भक्तों की देश में कोई कमी नहीं है।’

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?

NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग

रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला

29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हम पूर्व शिक्षामंत्री धर्मेद्र प्रधान की बात कर रहे हैं। आप उनके इस नाम को लेकर हेमापति ही-मैन धर्मेंद्र या विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता आचार्य धर्मेंद्र को याद न करें। विषय केंद्रित बात करें।’

यह भी पढ़ें:-नासिक में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा खेल: फर्जी पुलिस केस की धमकी देकर बुजुर्ग से ऐंठे 59.58 लाख रुपए

हमने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करना उनके घाव पर मरहम लगाने जैसा है। उन्हें एहसास कराया गया कि मंत्रीपद गया तो कोई बात नहीं, पूरी भाजपा उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी है। पेपर लीक को भूलकर मानो कि सब कुछ बिल्कुल ठीक है। उनके इस्तीफे को महान त्याग और बलिदान माना जाएगा जो उन्होंने स्वयं अपनी मर्जी से देशहित और सरकार हित में दिया है।

बीजेपी मानती है कि धर्मेंद्र प्रधान ने धर्म का काम या धर्माचरण किया। वह नहीं चाहते थे कि छात्रों के आंदोलन में कोई असामाजिक तत्व शामिल हो जाएं जिससे देश की शांति-व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो जाए, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देकर महान त्याग का परिचय दिया। उन्हें धर्मेंद्र की बजाय धर्मराज कहना चाहिए।’ पड़ोसी ने कहा, ‘इसे लेकर हिंदी में कहावत है- नाखुन कटाकर शहीद कहलाना !’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Dharmendra pradhan resignation pag welcome political satire pradhan wordplay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 08:32 AM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Narendra Modi
  • Navabharat Nishanebaaz
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.