-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Delhi Assembly Elections Who Will Fulfill Promises Confusion Of Delhi Voters Increases
दिल्ली विधानसभा चुनाव: वादों को कौन करेगा पूरा? बढ़ी मतदाताओं की उलझने
- Written By: मृणाल पाठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वायदों के रूप में पैसों की बारिश हो रही है। मुफ्त कैश की राजनीति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। मतदाता बेचारा परेशान है कि किसके वायदों को सच्चा माने और किसके वायदों को झूठा माने।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: मैं परेशान हो गया हूं। इधर जाऊं या उधर जाऊं। हां, पहले मैं यह बता दूं कि मैं कौन हूं? मैं दिल्ली का मतदाता हूं- मैं 18 वर्ष का छात्र हूं, मैं युवा गृहिणी हूं, मैं अधेड़ उम्र का व्यक्ति हूं, जिसे अपनी बेटी की शादी करनी है।।। संक्षेप में यह कि मैं हर उस नागरिक का प्रतिनिधि हूं जिसे दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मत प्रयोग करने का अधिकार है। अब मेरी समस्या क्या है?
मैं अगर सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बैठूंगा तो बीजेपी मुझे एकमुश्त 15 हजार रुपये देगी और मैंने जो इस परीक्षा को पास करने के पहले दो असफल प्रयास करने में फीस व यात्रा में पैसे खर्च किये थे, वह भी मुझे वापस (रीइम्बर्स) कर देगी। मैं अगर अपनी बेटी की शादी करूंगा तो आम आदमी पार्टी (आप) मुझे एक लाख रुपया देगी।
मैं महिला हूं तो आप मुझे हर माह 2100 रुपये देगी और अगर मैंने बीजेपी या कांग्रेस को वोट दिया तो उनसे मुझे 400 रुपये अधिक यानी हर माह 2500 रुपये मिलेंगे। मैं मंदिर का पुजारी या गुरूद्वारे का ग्रंथी हूं तो ‘आप’ मुझे 18,000 रुपये प्रति माह देगी, यह अलग बात है कि मस्जिद के इमाम के रूप में मुझे महीनों से मेरा वेतन नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट
Explainer: दिग्गज नेता के बेटे, मोदी कैबिनेट में 2014 से मंत्री; BJP में कितने ताकतवर हैं धर्मेंद्र प्रधान?
दिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
मानसून सत्र का तीसरा दिन: केन-बेतवा परियोजना पर गरमाया सदन, मुआवजे को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
वोकेशनल इंस्टिट्यूट में मैं अनुसूचित जाति का छात्र हूं, बीजेपी मुझे 1000 रुपये प्रति माह देगी। मैं 60 से 70 वर्ष के बीच का बुजुर्ग हूं, मुझे बीजेपी हर माह 2500 रुपये देगी और 70 बरस की आयु पार करने के बाद वह इसमें 500 रुपये की वृद्धि करते हुए 3000 रुपये प्रति माह देगी। अरे, मैं तो गर्भवती महिला हूं मुझे तो बीजेपी से 21,000 रुपये मिलेंगे। मैं बेरोजगार युवा हूं, मुझे कांग्रेस एक साल तक 8500 रुपये का स्टाइपेंड देगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वायदों के रूप में पैसों की बारिश हो रही है। मुफ्त कैश की राजनीति नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। मतदाता बेचारा परेशान है कि किसके वायदों को सच्चा माने और किसके वायदों को झूठा माने। उसे मालूम है कि उसकी मूलभूत समस्याओं का किसी राजनीतिक दल के पास कोई समाधान नहीं है, इसलिए उसे कैश के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
विजयलक्ष्मी पंडित ने 1977 के आम चुनाव में एकदम सही कहा था कि चुनावी वायदे चुनाव में ही रह जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मतदाता आज तक इस प्रतीक्षा में हैं कि वह होली और दीवाली कब आयेंगी जब मुफ्त का कुकिंग गैस सिलिंडर घर आयेगा? हर साल जो दो करोड़ रोजगारों का सृजन हो रहा था, उसका क्या हुआ? पेट्रोल 35 रूपये प्रति लीटर होना था (100 रुपये से ऊपर हो गया), रुपया डॉलर के मुकाबले में मजबूत होना था (86 रुपये से ऊपर पहुंच गया), किसानों की आय दोगुनी होनी थी, वह अब भी एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहे हैं… सब जुमले निकले। लेकिन मुद्दा यह नहीं है।
निजी लाभ को वरीयता
राजनीतिक पार्टियां एक ऐसे चुनावी मॉडल की तरफ जा रही हैं, जो सार्वजनिक विकास की बजाय निजी लाभ को वरीयता देता है। इसके गंभीर परिणाम होने जा रहे हैं- दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए और अर्थव्यवस्था के लिए। सबसे पहली बात तो यह है कि हम सीधे कैश ट्रांसफर टेक सफलता का दूसरा पहलू देख रहे हैं।
राजनीतिक पार्टियों और नागरिकों के बीच में यह अनैतिक व्यवस्था स्थापित हो गई है कि अगर आप वोट देंगे तो आपको कैश मिलेगा। उन्होंने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया था। न सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया जाता है बल्कि सत्ता में आने के बाद राज्य के खजाने में गोता लगाकर मुफ्त की रेवड़ियां बांट दी जाती हैं। बस चुनावी राजनीति ही अपने आपमें अंतिम लक्ष्य बनकर रह गया है। अपना काम बनता, भाड़ में जाये जनता।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मतदाता झांसे में न आएं
दिल्ली के लिए बीजेपी ने अपने दूसरे घोषणा पत्र में वायदा किया कि वह सरकारी शिक्षा संस्थाओं में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त में शिक्षा प्रदान करायेगी और घरेलू नौकरों व ऑटो-टैक्सी चालकों को क्रमशः 10 लाख रुपये व 5 लाख रुपये का बीमा एक्सीडेंट कवर के रूप में देगी। सवाल यह है कि केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा का वायदा सिर्फ दिल्ली की जनता से ही क्यों किया जा रहा है, इसकी जरूरत तो पूरे देश को है?
कुकिंग गैस सिलिंडर भी सभी को 500 रुपये में चाहिए, न सिर्फ उन राज्यों को, जिनमें चुनाव हो रहे हों (यह अलग बात है कि यह वायदा वहां भी पूरा नहीं किया जाता)। अब समय आ गया है कि मतदाता मुफ्त की रेवड़ियों के झांसे में न आयें बल्कि यह देखें कि उसकी मूलभूत समस्याओं- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, सुरक्षा आदि के समाधान का ब्लूप्रिंट किस पार्टी के पास है?
लेख- विजय कपूर के द्वारा
Delhi assembly elections who will fulfill promises confusion of delhi voters increases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PM5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:23 PMब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM














