- Hindi News »
- Special Coverage »
- Delhi Assembly Elections 2025 Will See A Tough Fight Between Aap And Bjp
संपादकीय: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिखेगा आप और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला
दिल्लीवासियों ने ‘आप’ को लगातार 3 बार चुना था। इस बार एंटी इनकमबेंसी या बदलाव का वोट संभव है। बीजेपी का लक्ष्य है कि ‘आप’ को 50 फीसदी से कम वोटों पर रोक दिया जाए।
- Written By: मृणाल पाठक

अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53 प्रतिशत और बीजेपी को 38 प्रतिशत वोट मिले थे। दोनों के बीच 15 फीसदी मतों का अंतर था। अब बीजेपी का लक्ष्य है कि ‘आप’ को 50 फीसदी से कम वोटों पर रोक दिया जाए। यदि 5 से 7 प्रतिशत वोट कांग्रेस की ओर मुड़ गए तो ‘आप’ के वोट घट जाएंगे।
दिल्लीवासियों ने ‘आप’ को लगातार 3 बार चुना था। इस बार एंटी इनकमबेंसी या बदलाव का वोट संभव है। ‘आप’ के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेवड़ियां बांटना शुरू किया है। महिला, वृद्ध, कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए लुभानेवाली घोषणाएं कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि पूर्वांचली व पंजाबी वोटर ‘आप’ के साथ हैं। दलित, मुस्लिम और वैश्य समुदाय ‘आप’ के पक्ष में है। दिल्ली के 28 प्रतिशत (लगभग 20 लाख) लोग झोपड़ाबस्ती में रहते हैं जिन पर लुभावने वादे असर करते हैं। इसके अलावा वहां 17 प्रतिशत दलित, 12 प्रतिशत मुस्लिम, 19 प्र.श. ओबीसी, 10 प्र.श. ब्राह्मण, 8 प्र.श. वैश्य व 8 प्र.श. जाट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
दिल्ली में 22 प्रतिशत पूर्वांचली तथा 20 प्रतिशत हिंदू पंजाबी और सिख हैं। बीजेपी ने पंजाबी हिंदू वोटों को अपने पक्ष में जुटाने के लिए मनोहरलाल खट्टर को जिम्मेदारी दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी ओबीसी मतों को बीजेपी की ओर आकर्षित करेंगे। हिंदू मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा प्रयास करेंगे।
योगी आदित्यनाथ और अमित शाह भी जमकर प्रचार करेंगे। दिल्ली की जीत को बीजेपी ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। कांग्रेस को विशेष सफलता की उम्मीद नहीं है लेकिन वह ‘आप’ के वोट काटेगी। कांग्रेस ने महिलाओं को प्यारी दीदी योजना के तहत हर माह 2500 रुपए तथा बेरोजगारों को हर माह 8,500 रुपये देने की गारंटी दी है।
राहुल गांधी ने ‘जय भीम जय संविधान’ सभा से प्रचार की शुरूआत की। दलित-मुस्लिम मतदाताओं के साथ महिला मतदाताओं में फूट न पड़े इसके लिए ‘आप’ सतर्क है। पिछले दिनों बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कहलानेवाले रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और आतिशी के खिलाफ चुभनेवाली बातें कहीं जिसका कांग्रेस और ‘आप’ दोनों ने कड़ा विरोध किया है।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी का आरोप है कि शराब नीति में बदलाव कर ‘आप’ सरकार ने 2000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया है। केजरीवाल ने नया पैंतरा चलते हुए कहा कि जिनकी झुग्गियां तोड़ी हैं, उन्हें उसी जगह मकान दिया जाए और केस वापस लिए जाएं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Delhi assembly elections 2025 will see a tough fight between aap and bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












